गोण्डा। कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उपक्रम सेवा भारती द्वारा निरंतर कोरोना से संक्रमित लोगों व उनके साथ रह रहे परिवारी जनों के साथ साथ समाज के पीड़ित ,असहाय लोगो को सुबह-शाम भोजन ,जलपान देने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। सेवा कार्य का मार्गदर्शन कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत मार्ग प्रमुख, गोण्डा विभाग पालक गंगा सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में सेवा का कार्य वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है इस कठिन समय में भी संघ के स्वयंसेवक व उसके अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से लोगों की व मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। जनपद में सेवा भारती के स्वयंसेवक पिछले दस दिनों से कोरोना संक्रमित लोगो, उनके परिजनों , यात्रियों, आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगो को भोजन, दवाइयां, फल व आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। जिला प्रचारक अविनाश ने कहा कि विपदा के इस कालखंड में यदि समाज का दायित्व बोध मुखर दिखाई दे रहा है तो इसके पीछे निश्चित तौर पर हमारी संस्कृति की मजबूत जड़े हैं। कोरोना संक्रमण काल में समाज सेवा की कई घटनाएं सामने आई है समाज में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूरी संवेदना के साथ परेशान लोगों के साथ खड़े दिख रहे हैं संघ की पहचान उनके सेवा कार्यों से हैं । संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों द्वारा लगातार समाज के सहयोग के लिए सेवा कार्य चलाए जा रहे जिसमें सैनिटाइजेशन , कोरेंटिन सेंटर , निशुल्क भोजन वितरण जिले के विभिन्न तहसीलों विकासखंड यहां तक ग्राम स्तर तक स्वयंसेवकों द्वारा सेवा कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। सेवा भारती के स्वयंसेवक दोपहर में 11रू0 से 1रू0 के बीच में व शाम को 8रू0 से 10रू0 के बीच में अलग अलग तरह का भोजन लोगो को निशुल्क वितरित कर रहे हैं। साथ ही अवध रसोई से जुड़े विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू जी ने लोगो की सेवा करते हुए कहा कि मानवीय संवेदनाओं से युक्त समाज ही किसी आपदा काल का डटकर मुकाबला कर सकता है वर्तमान में जिस तरह से लोग व्यथित और परेशान हैं ऐसे में सामाजिक जीवन में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को पीड़ित व परेशान लोगों की सेवा हेतु आगे आना चाहिए।उन्होंने यह भी बताया कि संघ द्वारा जिले के अंतर्गत 4 तहसीलों के 16 विकास खण्डों के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में सेवा कार्य चल रहे है, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके जरिये कोरोना संक्रमित परिवारों में अकेले रह रहे लोगों के लिए भी भोजन व अन्य किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर स्वयंसेवक उनका सहयोग किया जा सके। अस्पतालों एवं नगर क्षेत्र में भोजन के लिये गुड्डू वर्मा जी (9415120999) एवं जिला प्रचारक अविनाश (8090326056) से संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी प्रचार टोली के जितेंद्र पांडेय हलचल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

