गोण्डा। रेलवे पुलिस ने शनिवार को सिग्नल केबिल के साथ युवक को पकड़ा है । उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से हजारों रुपए कीमत की केबिल मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । उपनिरीक्षक ललितेश कुमार सिंह टीम के साथ गस्त में निकले थे । पुराने लोको शेड होते हुये पूर्वी यार्ड की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ तालाब के पश्चिम की रेलवे के पुरानी टंकी के पास धुआं उठता दिखाई दिया। टीम जब वहां पहुंची तो देखा कि एक युवक जलती आग से कुछ तार निकालकर रख रहा है। उसके पास से हजारों रूपये की केबिल बरामद की गई । उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी भानू वर्मा कौड़िया के ग्राम बेलवा बाजार का रहने वाला है । जानकारी के मुताबिक वह नशे के लिए चोरी की वारदातें अंजाम देता है। आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है ।

