गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज किया

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली करनैलगंज के सकरौरा में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने युवक के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तथा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एक मनचले युवक से तंग आकर युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पीड़ित युवती के परिजनों का कहना है कि उसके मोहल्ले का एक युवक करीब एक साल से लड़की के बाहर निकलने या कालेज, कोचिंग जाने पर रास्ते मे अश्लील हरकत करता है। हाथ पकड़ कर मोबाइल से फोटो खींचने का प्रयास करता है। जब परिजनों द्वारा इसकी शिकायत की जाती है तो लोग मामले को दबाने की सलाह देकर सुलह समझौता करवा देते हैं। गुरुवार को लड़की कोचिंग करके घर वापस आ रही थी तब उसने छेड़छाड़ किया तथा विरोध करने पर उसने जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नाबालिक से छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाया गया था। जिसको चैकी प्रभारी सहदेव दूबे व दीवान अबरार खान ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल रवाना किया जा रहा हंे


”go"