गोण्डा। वजीरगंज-झिलाही मार्ग पर एक ट्रेडर्स की दुकान पर काम कर रहे काली प्रसाद राना की पिटाई कर दी गई। सोमवार की शाम को काली प्रसाद राना निवासी बंधवा ट्रेक्टर से ट्रेडर्स की दुकान पर आ रहा था। रास्ते में उसको मारपीट कर मरणासन्न कर दिया गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश का लग रहा है। पीड़ित के शिकायती पत्र के मुताबिक राजन व गोपाल निवासी भगोहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है हालांकि मारपीट को अंजाम देने का आरोपी संदिग्ध लग रहा है जिसकी जांच की जा रही है।

