गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- अभाब्रा महासभा रा के प्रदेश अध्यक्ष ने घर पर ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने की अपील की

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। कोरोना महामारी को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला शिवम ने सभी से  अपने घर पर ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने की अपील की है। अभिषेक शुक्ला ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का अवतरण दिवस अक्षय तृतीया को मनाया जाता है। जो कि इस वर्ष 14 मई दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। यह दिन संपूर्ण सनातन समाज के लिए बहुत ही शुभ दिन होता है। इस दिन सनातन धर्म में किसी भी तरह का शुभ कार्य किया जाना बहुत ही उत्तम माना जाता है। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से लगातार भगवान परशुराम की जयंती पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष से फैले इस दैविक आपदा कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष भी संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष भगवान परशुराम का अवतरण दिवस समस्त सनातन परिवार अपने घरों पर आराध्य देव की तस्वीर का पूजन अर्चन कर इस आपदा से मुक्ति के लिए प्रार्थना करेंगे।

”go"