गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कस्बा पुलिस चौकी` पर ईद त्योहार को लेकर नगर के सम्भ्रांत लोगों एंव सभी मस्जिदों के इमाम की बैठक बुलाई गई

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा।  करनैलगंज कस्बा पुलिस चौकी  पर ईद त्योहार को लेकर नगर के सम्भ्रांत लोगों एंव सभी मस्जिदों के इमाम की बैठक बुलाई गई। जिसमें नगर चैकी प्रभारी सहदेव दूबे ने ईद पर्व के मौके पर लॉकडाउन का पालन करने व शासन के आदेशों के तहत ईद की नमाज पढ़ने एंव त्योहार मनाने की अपील की गई। इस मौके पर बताया गया कि सामाजिक दूरी बनाकर ही नमाज पढ़े तथा एक मस्जिद में पांच से अधिक लोग नमाज नही पढ़ेंगे। चौकी  प्रभारी ने कहा कि लोग अपने घरों में ही नमाज पढ़ें व त्योहार मनाएं। बाहर निकलने या घूमने की अनुमति कतई नही होगी। लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्र नही होने दी जायेगी। उन्होंने सभी से अपील की लोग गाइडलाइंस से  मुताबिक ही दुकानों को खोलेंगे। मीट, मछली, मुर्गा की दुकानें पूरी तरह से बन्द रहेंगी। किसी भी दशा में लॉकडाउन नियमों की अनदेखी नही करने दी जायेगी। इस मौके पर मौजूद इमाम व सम्भ्रांत लोगों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि नियमानुसार ही नमाज अदा करेंगे तथा महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी लोग त्योहार मनाएंगे। इस मौके पर चौकी  प्रभारी द्वितीय अजय कुमार सिंह, दीवान अबरार खान, चेयरमैन प्रतिनिधि शमीम अच्छन, यावर हुसैन मुन्ना, अकबाल रजा कुरैशी, फहीम अहमद उर्फ पप्पू, अल्ताफ रायनी सहित नगर की मस्जिदों के इमाम सामिल हुए।

”go"