गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के मामले पर पीड़ित बहन ने पुलिस में तहरीर दी

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पैरौरी के मजरा अमृतपुरी पुरवा निवासी अंग्रेज निषाद ने कोतवाली में तहरीर दिया है जिसमे कहा गया है कि वर्ष 2019 में उसने अपनी बहन गुड़िया की शादी कोतवाली देहात अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से किया था। शादी में ही वह विदा होकर अपने ससुराल गई और पत्नी धर्म का निर्वहन करने लगी। कुछ दिन तक सब कुछ सही था। उसके बाद ससुराल वाले दहेज कम मिलने की बात कहते हुये उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बहन की प्रताड़ना की सूचना पाकर वह बहन के ससुराल गया। जहां उससे बाइक व सोने की अंगूठी की मांग की गई। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसकी बहन को घर से बाहर कर दिया गया। यही नही अपने साथ न ले जाने पर उसे जान से मार देने की धमकी भी दी गई। वह अपनी बहन को घर ले आया। तब से वह मायके में ही रह रही है। सोमवार की शाम उसके बहनोई सहित अन्य लोग आये और कागज पर जबरन अंगूठा व हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मार पीट भी किया। कोतवाल व सीओ के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। मगर दोनो फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहे थे। प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर अपराध विनय यादव का कहना है कि घटना की कोई जानकारी नही है। न ही कोई प्रार्थना पत्र ही मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जाँच व कार्रवाई की जाएगी।

”go"