गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम दूदा निवासी शिवम तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत मे लगी फसल में दवा का छिड़काव करने गया था जहां से वापस घर आ रहा था। रास्ते मे सचिन सिंह के खेत के पास आरोपी खड़े थे। उसके पहुंचते ही  सभी लोग मिलकर उसे लात मूका, घुसा से मारते हुये दवा छिड़कने वाली मशीन को तोड़ दिये। वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागता हुआ अपने घर मे घुस गया। जिसका पीछा करते हुये आरोपी उसके घर मे घुस गये और तोड़ फोड़ करते हुये उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई करने लगे। हल्ला गुहार पर गांव के लोग दौड़े, जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये। कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
”go"