गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सेंध काट कर मेडिकल स्टोर में चोरी,पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

 

( रिर्पोट-आर तिवारी )
गोण्डा। बीते एक बर्ष पूर्व इसी मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया था निशाना। चोरों के हौसले बुलंद हैं पुलिस गश्त करती रहती है और चोर दुकान के पीछे से सेंधमारी कर अपने मनसूबे में कामयाब हो जाते हैं।  पुलिस अथवा पब्लिक का चोरों को जरा सा भी खौफ नहीं। हो भी क्यों ना लोगों की निगाहें सामने से पड़ती है दुकान हो या घर पीछे कौन पहरा देता है थाना क्षेत्र धानेपुर अन्तर्गत बग्गी रोड बाजार पारासरय सड़क मार्ग पर स्थित अरशद मेडिकल स्टोर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछवाड़े से सेंध काट कर 12 हजार नगदी कुछ दवाएं,तेल साबुन,सैपू, सहित अन्य बस्तुऐ उठा ले गए। दुकान दार अरशद खान पुत्र मो खलील निवासी गांव करमडीह ने बताया बीते दिवस रात में दुकान बंद कर घर चला गया आज सुबह जब दुकान खोली अन्दर देखा सामान इधर-उधर पडा है देखा दुकान के पीछे से सेंध कटी है उसी रास्ते से चोर अन्दर घुस कर घटना को अन्जाम दिया। सीसी टीवी कैमरे की फुटेज बन सकती है। मददगार सीसीटीवी फुटेज कैमरे में एक व्यक्ति हाथ में टार्च जलाकर सामान खोजता दिखाई दे रहा है। हालांकि छबि स्पष्ट रूप से  धुंधलापन की वजह से  दिखाई नहीं देती फिर भी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की गंभीरता से छानबीन में जुट गई है। थाना अध्यक्ष गोरख नाथ सरोज ने बताया चोरी की घटना गम्भीरता से लिया जायैगा सीसीटीवी फुटेज चोर तक पहुंचने में हो सकती है सहायक। हालांकि पुलिस चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए तात्पर्य है। 

”go"