गोण्डा। जनपद के कौडिया थाना क्षेत्र के मल्लापुर चैराहे के पास दो पहिया वाहन को बस ने टक्कर मार दी। जिससे दो पहिया वाहन बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए दोनों युवकों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया । चैकी प्रभारी आर्यनगर अंकुर वर्मा ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर मल्लापुर चैराहे के पास दो पहिया वाहन को बस ने सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आग लग गई । यही नही बस मे बाइक फस गयी और बस बाइक को खींचता हुआ कुछ दूर ले गया जिसे देख लोग अवाक रह गए और किसी ने उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। किसी तरह बस से बाइक निकली और बस चालक बस लेकर फरार हो गया । यही नहीं उसने कस्बे में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को भी ठोकर मारी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना देते हुए दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर तैनात चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की पहचान अनीत कुमार ऊर्फ दद्दू पांडे पुत्र ईश्वर दीन पांडे निवासी डुडवा पिपराचैबे व दूसरा रामू पुत्र हृदय राम निवासी सिद्धि पुरवा मनोहर जोत थाना थाना खरगूपुर व के रूप में की गई। मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

