गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पंचायत चुनाव के दृष्टिगत 10 जनवरी तक फीड कराएं कर्मचारियों का डाटा- जिला निर्वाचन अधिकारी

 

गोण्डा।  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जनपद के समस्त कार्यालय के कार्यालयाध्यक्ष, ऑफिस इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि आसन्न पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा आगामी 10 जनवरी तक हर हाल में फीड करा दें। 
उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे कार्यालयाध्यक्ष, ऑफिस इंचार्ज जिनके द्वारा अभी तक प्रपत्र-1 भरकर निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया है, वे तत्काल प्रपत्र-1 निर्वाचन कार्यालय में भेजकर लॉगइन आईडी क्रिएट करा लें तथा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा आगामी 10 जनवरी तक ऑनलाइन फीड करा कर प्रपत्र-2 एवं प्रमाण पत्र निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य है इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं उदासीनता न बरती जाए। 
जिलाधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों का डाटा फीड कराए जाने के निर्देश पहले से ही निर्गत हैं जिसके अनुपालन में कुछ विभागों द्वारा प्रपत्र-1 भरकर इस कार्यालय में उपलब्ध करा दिए हैं, उन विभागों के कार्यालयाध्यक्ष, ऑफिस इंचार्ज की लॉगइन आईडी क्रिएट कर दिए गए हैं। इसलिए ऐसे सभी अधिकारी तत्काल अपने अधीन अधिकारियों-कर्मचारियों का ऑनलाइन डाटा फीड कराने के पश्चात प्रमाण पत्र एवं प्रपत्र-2 की प्रति पंचायत निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। 
 


”go"