गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ग्रामीणो की सडक पक्का करने की मांग पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र

 

कर्नलगंज-गोण्डा।  कई वर्षों से कच्चे मार्ग को पक्का करने की ग्रामीणों की मांग को क्षेत्रीय विधायक ने पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। विधानसभा करनैलगंज के विधायक व उत्तर प्रदेश लोकलेखा समिति के सदस्य कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने गोंडा के अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग खण्ड 2 को पत्र भेजा है। जिसमे कहा गया है कि विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरौरी निवासी धर्मराज गोस्वामी सहित ग्राम पंचायत के तमाम ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया है। कि ग्राम चकरौत के मजरा अहिरन पुरवा से ग्राम पंचायत पैरौरी के मजरा शिवाला होते हुये अहिरन पुरवाध्अमृतपुरी पुरवा तक जाने  वाला मार्ग करीब दो किलोमीटर कच्चा है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिस होने पर बाइक व साइकिल सहित अन्य वाहनों का आवागम बन्द हो जाता है। जिससे यहां के ग्रामीणों को पैदल आने जाने के अलावा कोई रास्ता नही बचता है। विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुये अतिशीघ्र सड़क का निर्माण कराने को कहा है।

”go"