गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दुर्घटना बाहुल्य तीन अलग अलग क्षेत्र में एम्बुलेंस 24 घण्टे रहेगीं मौजूद

 

कर्नलगंज-गोण्डा।  कोतवाली क्षेत्र के दुर्घटना बाहुल्य तीन अलग अलग क्षेत्र में एम्बुलेंस की सुविधा दी गई है जो 24 घण्टे मौजूद रहेंगी। दिन प्रतिदिन बढ़ रही रोड दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों को त्वरित अस्पतालों तक पहुंचाते हुए लोगों की जान बचाने के लिए अब 108 एम्बुलेंस को चुने हुए हॉटस्पॉट जगहों पर खड़ा किया जाएगा। जिससे दुर्घटना  होने पर जल्द से जल्द घायलों को इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। यह जानकारी देते हुए जीवनदायिनी एम्बुलेंस संघ जिला गोंडा के महासचिव जावेद खान ने बताया कि करनैलगंज क्षेत्र में तीन हॉटस्पॉट बनाये गए हैं। जिसमें भंभुआ पुलिस चौकी, पिपरी व करनैलगंज बस स्टॉप पर 108 की एम्बुलेंस चौबीस  घंटे खड़ी रहेगी। जो घटना पर त्वरित पहुंचेगी। हॉटस्पॉट पर एम्बुलेंस लगवाने के लिए जिला प्रभारी 108 व 102 पंकज कुमार एवं जिला प्रभारी 108 व 102 एएलएस श्याम सुंदर ने गुरुवार को हॉटस्पॉट पर पहुंचकर एम्बुलेंस कर्मियों को सुझाव दिए। इस मौके पर चालक प्रमोद कुमार दीक्षित, अब्दुल हलीम, तिलक राम जैसवाल, प्रदीप यादव व एमटी बिंदु सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


”go"