अमरबेल हरे-पीले रंग की, बिना पत्तों वाली एक किस्म की परजीवी लता (बेल) है। इसकी अनगिनत शाखाएं अन्य पौधों और पेड़ों से लिपटी होती हैं और उनसे अपना पोषण प्राप्त करती हैं। इसमें क्लोरोफिल बिलकुल नहीं होता है इसलिए यह प्रकाश संश्लेषण के जरिये अपना भोजन तैयार नहीं कर सकती।
अमरबेल है प्रजनन शक्ति बढ़ाने में उपयोगी -
विभिन्न अध्ययनों के अनुसार इसमें मौजूद फ्लैवोनॉयड में एस्ट्रोजेन जैसे प्रभाव होते हैं। इसके अलावा माना जाता है कि इसमें मानव शुक्राणु को सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता होती है। इसके एण्ड्रोजन जैसे असर से नर प्रजनन अंगों की सुरक्षा मिलती है और अंडकोष के विकास तथा टेस्टोस्टेरोन बनने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से शुक्राणु कोशिका को होने वाली ऑक्सीडेटिव क्षति और एपोप्टोसिस से बचाव हो सकता है।
अमरबेल बनाए हड्डियां मजबूत -
शोध के मुताबिक अमरबेल के बीज से अस्थि खनिज घनत्व बढ़ सकता है और इससे कार्टिलेज को दुरुस्त करने मदद मिल सकती है। इसके सेवन से कैल्शियम मैट्रिक्स को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह कैल्शियम के फैलाव और क्षारीय फॉस्फेट सम्बन्धी सक्रियता बढ़ाने में मदद कर सकता है।
अमरबेल करे कैंसर से बचाव -
रिसर्च के अनुसार अमरबेल में कुछ किस्म की कैंसर कोशिकाओं को रोकने की क्षमता होती है। इससे कैंसर होने के संभावना कम हो जाती है। इसलिए नियमित रूप से अमरबेल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अमरबेल से करें डायबिटीज नियंत्रित -
अमरबेल का सेवन करने से डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से रक्त शर्करा (Blood Glucose) के स्तर में काफी कमी आती है। इसके अलावा इससे शरीर में वसा की मात्रा संतुलित करने और ग्लाइकोजन की मात्र को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस तरह यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।
अमरबेल बनाए प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत -
पशुओं पर किए गए अध्ययन के मुताबिक उचित मात्रा में अमरबेल के बीज के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। प्रतिरक्षा तंत्र के कमजोर होने पर रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है और हम विभिन्न किस्म की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अमरबेल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
अमरबेल है लिवर के लिए फायदेमंद -
एक अध्ययन के तहत लिवर की चोट से पीड़ित चूहों को अमरबेल का काढ़ा पिलाया गया। इससे सीरम में एलानिन एमिनोट्रांसफरेज (एएलटी) और एस्पार्टेट एमिनोट्रांसफरेज (एएसटी) में कमी आई, एसओ डी में बढ़ोतरी हुई और लिवर की चोट में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ।
अमरबेल है आंखों के लिए लाभकारी -
अमरबेल का सेवन आँखों के लिए भी लाभकारी होता है। इसके सेवन से क्रिस्टेलिन लेंस की अपारदर्शिता कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह मोतियाबिंद के इलाज में भी लाभकारी है। और सबसे बड़ी बात यह है कि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। इसलिए यदि अपने चश्मे का नंबर कम करना हो या आँखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हों तो आज से ही अमरबेल का सेवन शुरू कर दें।
अमरबेल रोके बालों का गिरना -
अमरबेल को बारीक पीस कर इसमें थोड़ा तिल का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। यह उपाय बालों के गिरने की समस्या को कम कर सकता है। इसके अलावा बालों को गिरने से रोकने के लिए एक लीटर पानी में 50 ग्राम अमरबेल को काट कर उबाल लें और इससे अपने बाल धोएं।
अमरबेल है बवासीर में फायदेमंद -
अमरबेल के 10 मिलीलीटर रस में 3 ग्राम गोल मिर्च का चूर्ण मिलाएं। सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करें। इससे बवासीर पूरी तरह ठीक हो सकता है।
अमरबेल के नुकसान -
अमरबेल के बीज का अर्क आम तौर पर सुरक्षित होता है। लेकिन यह बूटी बहुत शक्तिशाली होती है इसलिए उचित लाभ के लिए इसका उपयुक्त खुराक में सेवन करना आवश्यक है। इसके सेवन से अब तक किसी किस्म के दुष्प्रभाव का पता नहीं चला है लेकिन किसी चिकित्सक की निगरानी में ही इसका सेवन किया जाना उचित और सुरक्षित होगा।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।