सेमल एक औषधीय पेड़ है और इसे साइलेंट डॉक्टर भी कहा जाता है। इस पौधे की सबसे अधिक खेती भारत, मलेशिया, श्रीलंका, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में की जाती है। इस पेड़ के हर हिस्से को विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग अस्थमा, दस्त, घाव, ल्यूकोरिया, एनीमिया और त्वचा की समस्याओं के इलाज में किया जाता है।
सेमल के फायदे स्वप्नदोष के लिए -
स्वप्नदोष का इलाज करने के लिए भी आप इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
- सेमल की जड़ का पाउडर
- विदारी की जड़ का पाउडर
- शतावर
- मिश्री
- दूध
सेमल का इस्तेमाल स्वप्नदोष का इलाज करने के लिए कैसे करें:
- सेमल की जड़ का पाउडर, विदारी की जड़ का पाउडर, शतावर और मिश्री को मिक्स कर लें।
- इसके बाद दिन में दो बार दूध के साथ इस मिश्रण का सेवन करें।
सेमल के लाभ करें रक्त को साफ करने में मदद -
यह जड़ी बूटी खून को साफ करने में भी लाभकारी पाई गई है। यदि इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन किया जाए तो यह जड़ी बूटी खून को अंदर से साफ करने में मदद करती है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
- सेमल के पत्ते
- पानी
सेमल का इस्तेमाल ब्लड पूरीफिकेशन के लिए कैसे करें:
- सबसे पहले सेमल के पत्तों को अच्छे से धोएं।
- अब इन पत्तों को पानी में अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को छान कर, इसका सेवन करें
सेमल की जड़ के फायदे हैं ल्यूकोरिया में लाभकारी -
ल्यूकोरिया से राहत पाने के लिए भी आप, सेमल का सेवन कर सकते हैं। यह जड़ी बूटी इस समस्या को ठीक करने में मदद करती है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
- सेमल की जड़ का पाउडर
- पानी या दूध
सेमल का इस्तेमाल ल्यूकोरिया का इलाज करने के लिए कैसे करें:
- सबसे पहले सेमल की जड़ को अच्छे से धो लें।
- अच्छे से सुखाने के बाद, पाउडर तैयार करें।
- आप दिन में दो बार पानी या दूध के साथ इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं
सेमल खाने के फायदे दिलाएं हैवी पीरियड्स से राहत -
सेमल के सेवन से आपको हैवी पीरियड्स से राहत मिल सकती है। निम्नलिखित तरीके से इसका प्रयोग करें:
सामग्री:
- सेमल की जड़ का पाउडर - 100 ग्राम
- मुलेठी पाउडर - 50 ग्राम
- स्वर्ण गेरू - 25 ग्राम
- पानी या दूध
सेमल का इस्तेमाल हैवी पीरियड्स के लिए कैसे करें:
- सेमल की जड़ के पाउडर, मुलेठी पाउडर और स्वर्ण गेरू को अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद दिन में दो बार पानी के साथ इन मिश्रण का सेवन करें।
सेमल के गुण करें मुहांसों की समस्या को दूर -
सेमल का उपयोग मुहांसे, फोड़े, त्वचा के निशान और जलने के निशान को कम करने के लिए किया जा सकता है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
- सेमल के तने का कांटेदार हिस्सा
- दूध या पानी
सेमल का इस्तेमाल मुहांसों को ठीक करने के लिए कैसे करें:
- सेमल के तने के कांटेदार हिस्से को पानी और दूध में मिक्स करके पेस्ट तैयार करें।
- अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं
सेमल की छाल के फायदे भरें घाव को जल्दी -
सेमल घाव को जल्दी से ठीक करने में मदद करता है। सेमल की छाल का पेस्ट घाव को भरने में मदद करता है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
सेमल की छाल
सेमल का इस्तेमाल घाव के लिए कैसे करें:
- सेमल की छाल को अच्छे से साफ कर लें।
- इसके बाद इस छाल से एक पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को अपने घावों पर लगाएं।
- यह पेस्ट दिन में कम से कम चार से पांच बार लगाएं।
सेमल फूल के फायदे करें कमजोरी को दूर
सेमल के उपयोग से शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
- सेमल के फूल
- 2 बड़े चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- दूध
सेमल का इस्तेमाल कमजोरी दूर करने के लिए कैसे करें:
- सेमल के फूल के हरे भाग को अच्छे से साफ करें।
- इसके बाद इसे छाया में सूखाएं और पाउडर तैयार करें।
- अब दूध में सेमल के फूलों का पाउडर, शहद और देसी घी को अच्छे से मिक्स करें।
- और दिन में एक बार इसका सेवन करें।
सेमल करें यूरिनरी डिसऑर्डर से बचाव -
किसी भी प्रकार की मूत्र समस्याओं से राहत पाने के लिए, आप सेमल की छाल का उपयोग कर सकते हैं। यह जड़ी बूटी मूत्र विकारों में बहुत ही लाभकारी है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
- सेमल की छाल - 20 ग्राम
- पलाश के फूल - 10 ग्राम
सेमल का इस्तेमाल मूत्र समस्याओं के लिए कैसे करें:
- सेमल की छाल और पलाश के फूलों को मिक्स करके एक काढ़ा तैयार करें।
- अब 10ml की खुराक में इसका सेवन करें।
- यह उपाय मूत्र समस्याओं के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
सेमल की जड़ के लाभ बढ़ाएं ब्रेस्ट मिल्क -
स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए, पर्याप्त मात्रा में दूध का उत्पादन होना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आप सेमल का सेवन कर सकते हैं। यह जड़ी बूटी स्तन दूध को बढ़ाने में लाभकारी मानी गई है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
सेमल की जड़ की छाल
सेमल का इस्तेमाल स्तन दूध बढ़ाने के लिए कैसे करें:
- सेमल की जड़ की छाल को अच्छे से साफ करें।
- इसके बाद जड़ को अच्छे से सूखाकर, पाउडर बना लें।
- अब स्तन में दूध बढ़ाने के लिए इस पाउडर का दिन में दो बार सेवन करें।
सेमल के औषधीय गुण बचाएं जुकाम से -
जुकाम और खांसी को ठीक करने के लिए, यदि सेमल का सेवन किया जाएं तो यह बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
- सेमल की जड़ का पाउडर
- अदरक का पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
सेमल का इस्तेमाल जुकाम और खांसी के लिए कैसे करें:
- जुकाम और खांसी का इलाज करने के लिए, आप सेमल की जड़ के पाउडर, अदरक और काली मिर्च पाउडर को अच्छे से मिक्स करें।
- जुकाम और खांसी को ठीक करने के लिए, एक छोटी मात्रा में इसका सेवन करें।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।