जैसा कि हम सब जानते हैं, केले का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के अलावा, इसके पौधे के अन्य हिस्से भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है? उन्हीं हिस्सों में से एक है केले की जड़ें।
केले की जड़ पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में उपयोगी हो सकती हैं। केले की जड़ें सेरोटोनिन, नोरएपिनेफ्रीन, टैनिन, हाइड्रोक्सीट्रिप्टामिन, डोपामाइन, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी का भरपूर स्रोत होती है।
केले की जड़ के फायदे करें बुखार में मदद -
केले की जड़ों में एंटीपायरेटिक गुण होते हैं जिसका शरीर में बहुत ही ठंडा प्रभाव हो सकता हैं। इसके ये गुण बुखार से छुटकारा पाने के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं। एंटीपायरेटिक एक चिकित्सा शब्द है जो रक्त के प्रवाह को तेज करके बुखार को कम करने में मदद करता है। केले की जड़े पसीने के माध्यम से रोम छिद्रों के द्वारा शरीर से गर्मी को हटाने में लाभकारी होती है। इसलिए केले की जड़ों का सेवन बुखार में लाभकारी होता है।
केले की जड़ के लाभ दिलाए सूजन से छुटकारा -
केले की जड़ें सूजन का इलाज करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रेडिशनल मेडिसन के रूप में उपयोग की जाती है। गले की खराश का इलाज करने के लिए, आप केले की जड़ का उपयोग कर सकते हैं।
इसके लिए आप केले की जड़ को तब तक धोए, जब तक ये अच्छे से साफ़ न हो जाएँ। अब अच्छे से निचोड़ कर इसमें तीन चौथाई कप पानी मिलाएं और उबालें। इसके बाद केले की जड़ को तब तक निचोड़ें, जब तक कि इन जड़ों का पूरा रस न निकल जाएं। जब तक आपकी सूजन ठीक नहीं हो जाती हैं, तब तक दिन में 4-6 बार इससे कुल्ला करें।
बनाना रुट फॉर हाई ब्लड प्रेशर इन हिंदी -
केले की जड़ का सेवन हाई ब्लड प्रेशर का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। यदि आप केले की जड़ के रस का सेवन करते हैं, तो यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कम करने में मदद कर सकता हैं।
ब्लड प्रेशर के लिए केले की जड़ों का उपयोग करने के लिए, लगभग 30 से 120 ग्राम ताजा केले की जड़ों को पानी में उबालें। इस काढ़े का सेवन करें। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से दिन में तीन बार एक-एक कप काढ़ा पिएं। इसके अलावा, सर्दी जुकाम का इलाज करने के लिए भी आप इस काढ़े का सेवन कर सकते हैं।
केले की जड़ खाने के फायदे हैं अस्थमा में लाभकारी -
जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं कि केले की जड़ों में सूजन को कम करने वाले और एंटीपायरेटिक गुण होते हैं। ये गुण सांस या अस्थमा की बीमारियों को कम करने के लिए भी बहुत ही उपयोगी माने जाते हैं। इसलिए यदि आप अस्थमा की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको केले की जड़ से तैयार काढ़े का सेवन करना चाहिए।
केले की जड़ के गुण दिलाए दर्द से राहत -
मामूली चोट लग जाने पर दर्द से राहत पाने के लिए, आप केले की जड़ का उपयोग कर सकते हैं। केले की जड़ों में टैनिन की भरपूर मात्रा, घाव में होने वाले दर्द को रोकने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, केले की जड़ रक्त वाहिकाओं को खोलने में मदद कर सकती है।
केले की जड़ का उपयोग करें आँखों के लिए -
केले की जड़ें आंखों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती हैं क्योंकि केले की जड़ में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। जिस प्रकार से गाजर का सेवन आंखों के लिए लाभकारी होता है, वैसे ही केले की जड़ों का सेवन आंखों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए यदि आप कुछ हद तक अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको केले की जड़ से तैयार काढ़ें का सेवन करना चाहिए।
केले की जड़ के औषधीय गुण करें मुँह के छालों से बचाव -
केले की जड़ों में छाले होने से रोकने और इलाज करने की क्षमता होती है क्योंकि केले की जड़ में संक्रमण और सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं जो एक एंटीसेप्टिक के रूप में कार्य करते हैं। इसलिए यदि आप छालों का इलाज करना चाहते हैं, तो केले की जड़ के काढ़े से दिन में कई बार कुल्ला जरूर करें।
केले की जड़ का सेवन है पेट के अल्सर में उपयोगी -
केले के जड़ में शांत करने वाले गुण होते हैं। इसलिए इसका सेवन पेट को शांत करने में मदद कर सकता है। केले की जड़ में डोपामाइन की भरपूर मात्रा गैस्ट्रिक एसिड को खत्म करने में मदद करती है। इससे अल्सर रोग की शुरुआत को रोकने में मदद मिल सकती है।
अल्सर के इलाज के लिए, आप एक हर्बल विकल्प के रूप में केले की जड़ों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए केले की जड़ को अच्छे से धोये और पानी में भिगो दें। इस पानी को उबाल कर काढ़ा तैयार करें। इस काढ़े का सेवन करें।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।