गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

नाक को शेप में लाने के लिए 7 व्यायाम

 
Image SEO Friendly

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में नाक की भूमिका अहम होती है। सुंदर नाक हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। यही कारण है कि कुछ एक्ट्रेस सर्जरी का सहारा लेकर अपनी नाक को सुंदर बनाकर शेप में लाती हैं और उसे पतला दिखाना चाहती हैं। उनकी सुंदर नाक को देखकर कभी न कभी मन में यह सवाल तो आ ही जाता है कि नाक को सुन्दर कैसे बनाएं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम  इस आर्टिकल में आपको बता रहे हैं कि नाक को शेप में कैसे लाएं।

नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज –
यहां हम आपको नाक को शेप में लाने के कई प्रकार के व्यायाम बता रहे हैं। जी हां, नाक को शेप में लाने के लिए नियमित रूप से की जाने वाली कुछ एक्सरसाइज अपना कर एक बेहतर शेप की नाक पा सकते हैं। आइए, जानते हैं नाक को शेप में कैसे लाएं –

1. नोज शेपिंग
यह व्यायाम उन महिलाओं के लिए हैं, जो हमेशा अपनी नाक की शेप देखकर दुखी होती हैं। अगर नियमित रूप से नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज करेंगे, तो इसके शेप में आने की संभावना बढ़ सकती है।

कैसे करें:
  • सबसे पहले योग मैट पर आराम से बैठ जाएं और कमर सीधी रखें।
  • इसके बाद लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें।
  • अब फिर से गहरी सांस लें और अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियों यानी अंगूठे के साथ की उंगलियों से नाक को साइड से हल्का-सा दबाएं।
  • इसके बाद बलपूर्वक तरीके से नाक से सांस छोड़ें।
  • इस बात का खास ख्याल रखें कि सांस ज्यादा जोर से नहीं छोड़नी है।
  • इस व्यायाम को क्षमतानुसार 10 बार दोहराएं।
2. नोज शॉर्टनिंग
यह काफी आसान व्यायाम है, जिसे किसी भी समय कहीं भी किया जा सकता है। इससे न सिर्फ नाक आकार में आ सकती है, बल्कि कार्टिलेज (नरम और मुलायम टिश्यू) को नुकसान से बचाने में भी मदद मिल सकती है।

कैसे करें:
  • किसी साफ जगह योग मैट या चादर बिछाकर बैठ जाएं और कमर सीधी रखें।
  • फिर अपनी तर्जनी उंगली से नाक के टिप यानी नाक के नोक पर थोड़ा दवाब बनाएं।
  • अब उंगली के जरिए नाक को पहले नीचे की ओर और फिर ऊपर की ओर ले जाएं।
  • बेहतर परिणाम के लिए दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार इस व्यायाम को कर सकते हैं।
3. नोज स्ट्रेटनिंग
नाक को सीधा करने के लिए यह सबसे बेहतरीन व्यायाम हो सकता है। एक छोटी-सी मुस्कान के साथ किया जाने वाला यह व्यायाम नाक को बेहतर शेप दे सकता है।

कैसे करें:
  • इसके लिए मुस्कुराएं और फिर उंगलियों की मदद से अपनी नाक को ऊपर उठाएं।
  • यह प्रक्रिया नाक के किनारों की मांसपेशियों के निर्माण में मदद करेगी।
  • बेहतर परिणाम के लिए रोजाना इस प्रक्रिया को 20 से 30 बार दोहराएं।
4. ब्रीदिंग एक्सरसाइज
नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज में सांस संबंधी व्यायाम काफी फायदेमंद हो सकता है। यह एक्सरसाइज न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह नाक को भी बेहतर आकार देने में मदद कर सकती है।

कैसे करें:
  • दाएं हाथ के अंगूठे से अपनी दाहिनी नासिका को बंद करें और बाईं नासिका से गहरी सांस लें।
  • अब अपने दाएं हाथ की मध्य उंगली से बाईं नासिका को बंद करें और बाएं हाथ के अंगूठे को हटाकर दाईं नासिका से सांस छोड़ें।
  • फिर दाहिनी नासिका से गहरी सांस लें और फिर बाईं नासिका से सांस छोड़ें।
  • इस प्रकार इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज का एक चक्र पूरा होता है।
  • ऐसा रोजाना 10-12 बार किया जा सकता है।
5. नोज विंग्लिंग (नाक को लचीला करना)  एक्सरसाइज
यह व्यायाम नाक को आकार देने से ज्यादा मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। यह निश्चित रूप से नाक की मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा, जिससे नाक की शेप बेहतर हो सकती है।

कैसे करें:
  • अपने चेहरे को स्थिर रखते हुए अपनी नाक को अपनी उंगलियों से पकड़कर धीरे-धीरे हिलाएं-डुलाएं।
  • बेहतर परिणाम पाने के लिए ऐसा दिन में कुछ देर किया जा सकता है।
6. नोज मसाज
सांस के व्यायाम की तरह ही नाक की मालिश के भी कई फायदे हैं। इससे किसी भी तरह के सिर दर्द से राहत पाई जा सकती है और नाक भी शेप में आ सकती है।

कैसे करें?
  • इसके लिए अपनी नाक के हर हिस्से की मालिश करनी होगी। सबसे पहले नाक के ऊपरी हिस्से की मालिश करें, फिर निचले हिस्से की मालिश करें।
  • मालिश करने के लिए कुछ बूंद नारियल या जैतून का तेल ले सकते हैं।
  • मालिश करते समय अपनी उंगलियों को गोलाकार दिशा में घुमाएं।
  • दिन में कुछ देर इस व्यायाम को किया जा सकता है।
7. स्माइल लाइन को दूर करने के लिए व्यायाम
उम्र के साथ-साथ स्माइल लाइन और गहरी हो जाती है, जो देखने में भद्दी लगती है। इसे दूर करने के लिए भी व्यायाम कर सकते हैं।

कैसे करें:
  • इसके लिए पहले अपने मुंह को फुला लें और मुंह के हर हिस्से में हवा को घुमाएं। हर हिस्से में हवा पांच सेकंड के लिए रखें।
  • इसके बाद मुंह खोलकर हवा छोड़ सकते हैं।
  • बेहतर परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।
नोट: नोज शेपिंग एक्सरसाइज को लेकर अभी तक कोई शोध उपलब्ध नहीं है। आर्टिकल में दी गई जानकारी लोगों के अनुभवों के आधार पर दी गई है।

नाक को शेप में लाने के लिए कुछ सावधानियां – 
नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही कुछ सावधानियों का ध्यान रखना भी जरूरी है। नीचे जानिए कि क्या हैं वो सावधानियां
  • अगर नाक बंद है, तो बताए गए व्यायाम न करें।
  • नाक बहने पर भी इन्हें करने से बचना चाहिए।
  • नाक की सर्जरी हुई हो, तो इनमें से कोई भी एक्सरसाइज न करें।
  • नाक छोटी करने का तरीका अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • सही विधि से किया गया व्यायाम ही फायदेमंद हो सकता है, इसलिए व्यायाम करने से पहले पूरी जानकारी लें और करते समय कोई भी लापरवाही न बरतें।
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद हम उम्मीद कर सकते हैं कि नाक को लंबी कैसे करें और नाक पतली करने के उपाय क्या हैं, जैसे सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे। इस लेख के जरिए हमने नाक को पतली कैसे करें, बताने की कोशिश की है। लेख में बताए गए नाक को पतला करने का तरीका अपनाकर आप एक आकर्षक नाक पा सकते हैं। ध्यान रहे कि परिणाम दिखने में समय लग सकता है, इसलिए संयम जरूर बरतें। साथ ही इन नोज शेपिंग एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टरी परामर्श भी जरूर लें। नीचे हम मोटी नाक को पतली करने के उपाय से जुड़े पाठकों के कुछ सवालों के जवाब दे रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
मैं बिना किसी के सर्जरी के अपनी नाक कैसे उठा सकता हूं?
एक्सरसाइज के द्वारा बिना किसी सर्जरी के नाक को लिफ्ट किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित विशेषज्ञ से एक्सरसाइज के बारे में जानकारी ले सकते हैं। साथ ही यह नाक की स्थिति पर भी निर्भर करता है, इसलिए सटीक नहीं कहा जा सकता है कि एक्सरसाइज कितने प्रतिशत तक सकारात्मक परिणाम दे सकती है।

क्या नाक की एक्सरसाइज फायदेमंद होती है?
हां, लेकिन इसका असर दिखाई देने में समय लग सकता है। फिलहाल, इससे जुड़ा अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

क्या व्यायाम करने से नकसीर की समस्या हो सकती है?
हां, ज्यादा दबाव देकर एक्सरसाइज करने से नाक से खून निकल सकता है, क्योंकि इससे रक्त वाहिकाओं के ऊपर दबाव बनता है, जिससे रक्तस्राव हो सकता है।

नाक को छोटा करने का उपाय नाक को दबाकर हो सकता है क्या?
हां, नोज एक्सरसाइज नाक को छोटा करने का उपाय हो सकता है, लेकिन इससे जुड़ा भी कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

किस उम्र में नाक आकार लेती है?
नाक का आकार 10 साल की उम्र में बनता है। इसके बाद महिलाओं में 15 से 17 वर्ष तक और पुरुषों में 17 से 19 वर्ष की उम्र तक नाक धीरे-धीरे अपना आकार लेती रहती है।

रातभर में नाक को पतला करने के उपाय क्या हैं?
ऐसी कोई भी दवा या फिर एक्सरसाइज नहीं है, जो एक रात में नाक को पतला कर दें। नाक को पतला करने के तरीके अपनाकर नाक को अच्छी शेप दे सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"