मौसम बदलने के साथ हमारे शरीर का तापमान भी बदलता है, जो की हमारे शरीर में अनेकों प्रकार के बदलाव लाता है। मौसम के बदलने पर सबसे पहले खासी जुकाम का असर हमारे शरीर को झेलना पड़ता है। सर्दी के मौसम में खासी होना आम है लेकिन खांसी ज्यादा होने से गले और फेफड़ों में दर्द शुरू हो जाता है, इसलिए खांसी का समय पर इलाज करना बहुत जरुरी हो जाता है। खासी से निजात दिलाने के लिए अदरक का प्रयोग काफी प्राचीन काल से हो रहा है । अदरक को अपने आप में औषधियों का पूरा खजाना बताया गया है। अदरक के छोटे से टुकड़े पर जरा सा नमक लगाकर खाने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है और कफ या बलगम की समस्या से बहुत ही जल्दी राहत मिलती है।
आइए जानते हैं कि किस प्रकार अदरक कफ को दूर करने में सहायक है:
अदरक हमारी श्वास नली में संकुचन से निजात दिलाता है, जिससे सूखी खांसी से छुटकारा मिलता है। इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट गले और सांस लेने वाली नली में जमा टॉक्सिन को साफ करने में सहायक होते हैं, जिसकी वजह से कफ बाहर आता है। यदि अदरक को नमक के साथ खाया जाये तो इसकी ताकत दोगुनी हो जाती है, क्योंकि नमक गले में फंसे म्यूकस को निकालने में तेजी से मदद करता है और बैक्टीरियल ग्रोथ को भी रोकता है।
अदरक और नमक के सेवन का तरीका:
अदरक और नमक को एक साथ चबाने से असर अधिक होता है। इसके लिए सबसे पहले अदरक को पानी से अच्छी प्रकार से धो लें, फिर इसको छील कर छोटे-छोटे पीस में काट लें, इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक छिड़ककर इसको चबाएं। यदि स्वाद अच्छा न लगे तो इसे खाने के बाद थोड़ा शहद खा सकते हैं।
अदरक और नमक का काढ़ा:
हालांकि अदरक और नमक को एक साथ चबाने से कफ बहुत आसानी से दूर होता है, लेकिन बहुत से लोग अदरक और नमक को एक साथ नहीं चबा पाते, तो ऐसे में इसका काढ़ा बनाकर पीना भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसे बनाने के लिये एक गिलास पानी को उबाल लें, फिर इसमें अदरक के थोड़े से टुकड़े और चुटकी भर नमक मिलाएं। जब पानी आधा रह जाये तब इसे छान कर रख लें और थोड़ा सा ठंडा हो जाने पर इसको पीएं। इसके सेवन से भी कफ से राहत मिलती है।

