गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

मौसमी सर्दी जुकाम से राहत पाने के घरेलू टिप्स

Image SEO Friendly

कई बार मौसम के बदलने पर या हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर हमारा शरीर अनेकों प्रकार के  वाइरल प्रभाव से ग्रषित हो जाता है ये वाइरल प्रभाव सर्दी जुकाम या सर्दी जुकाम से शरीर तथा सर में दर्द होना आदि हो सकते है। अधिकाशतः मौसम के बदलने पर सबसे पहले खासी और जुकाम का ही सामना करना पड़ता है। कई बार सही से ध्यान न देने पर यह खासी सुखी खासी में बदल जाती है जो की हमारी शारीरिक परेशानी का कारण बनती है। अतः इन प्रकार की शारीरिक परेशानी से बचने के लिए आपके घर में ही अनेकों प्राकृतिक नुस्खे मौजूद होते है जिनके प्रयोग से आप अपने आपको मौसम के बदलने से होने वाले शारीरिक रोगो से बचा सकते हैं।

अदरक: अदरक के छोटे छोटे बारीक टुकड़े करके उसको शहद के साथ मिलाकर चवा कर खाना खासी को दूर करने का अचूक उपाय है या आप अदरक का जूस निकालकर उसमें शहद की कुछ बूंदे मिलाकर भी पी सकते हैं।

शहद:  रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद थोड़े से हल्के गुनगुने पानी के साथ खाने से खांसी में बहुत लाभ होता है। इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण खांसी से जल्द राहत दिलाता है।

कलौंजी: कलौंजी के बीजों को तवे पर  थोड़ा सा सेंक लें और इसे कपड़े में लपेट कर सूंघें। इसके अलावा कलौंजी और जैतून के तेल की बराबर मात्रा लेकर इसे अच्छी तरह मिलाएं और नाक में लगाकर सूंघने से जुकाम में लाभ होता है।

जायफल : एक जायफल को पीस कर उसके पाउडर को हल्के गुनगुने दूध के साथ पीने से सर्दी जुकाम में आराम मिलता है।

कपूर:  कपूर की टिक्की को  किसी रूमाल में लपेटकर बार-बार सुघने से बंद नाक खुल जाती है।

नींबू और शहद: दो चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस एक ग्लास गुनगुने पानीमें मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम में काफी लाभ होता है।

लहसुन:  लहसुन की पांच कलियों को घी में भुनकर दिन में  दो बार खाने से  जुकाम में आराम मिलता है।

तुलसी की चाय: एक गिलास पानी में पांच से छह तुलसी की पत्त‍ियों को अच्छी तरह पांच से 10 मिनट तक उबलने के बाद इसे  छान कर दिन में  एक-दो बार पीने से बुखार और सर्दी में राहत मिलती है।

”go"