ब्रोकली एक प्रकार की शीतकालीन सब्जी है जो गोभी की तरह बनाके खाई जाती है। हलाकि ब्रोकली बहुत लोकप्रिय सब्जी नहीं मानी जाती है। लेकिन हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते है कि ये गुणों का खजाना है ब्रोकली देखने में काफी हद तक गोभी के जैसी लगती है। लेकिन रंग में अंतर होता है, फूलगोभी सफ़ेद रंग की होती है जबकि ब्रोकली गाढ़े हरे रंग, बैंगनी और सफ़ेद रंगों में पायी जाती है। आप चाहें तो इसे सलाद के रूप में, सूप में या फिर सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोग इसे भाप से पकाकर खाना भी पसंद करते हैं।
आइये जानते है ब्रोकली खाने से होने वाले शारीरिक लाभों के बारे में :
गर्भवती महिलाओं के लिए ब्रोकली का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाला आयरन, फोलेट बच्चे के दिमागी और शारीरिक विकास के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। यह भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी दोषों को रोकने में बहुत ही सहायक होता है।
- ब्रोकली में बीटा कैरोटीन उचित मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों में मोतियाबिंद और मस्कुलर डीजेनरेशन को रोकने में सहायक होता है।
- इसमें पाया जाने वाला यौगिक सल्फोराफेन यूवी रेडियेशन के कारण हमारी त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाता है।
- ब्रोकली क्रोमियम का बहुत अच्छा स्रोत है, जो मधुमेह पर नियंत्रण और शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करने का काम बहुत ही अच्छी तरह से करता है।
- ब्रोकली महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर नियंत्रित रखने में सहायक होती है। एस्ट्रोजन हॉर्मोन बढ़ने से गर्भाशय कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्रोकली का सेवन इन समस्याओं से बचाव करता है।
- ब्रोकली शरीर को एल्जाइमर से बचाती है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा आइरन और फोलेट पाया जाता है जो दिमाग के लिए बहुत ही अच्छा होता है| साथ ही आयरन से भरपूर होने की कारण यह हमारे एनीमिया समस्या को भी कम कर देता है| इसलिए जिन्हे रक्त की कमी है उन्हें भी ब्रोकली इस्तेमाल करना ही चाहिए|
इसमें फाइटोकेमिकल्स पाए जाने के कारण, यह एंटी कैंसर न्यूट्रिशनल वेजिटेबल के रूप में जानी जाती है। इसलिए कैंसर से पीड़ित रोगियों के लिए ब्रोकली काफी फायदेमंद मानी जाती है। ब्रोकली उबाल कर खाई जाये तो और अधिक फायदेमंद होती है।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।