गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

लड़के व लड़कियों के लिए 80 भारतीय आध्यात्मिक नाम,अर्थ सहित

Image SEO Friendly

गर्भावस्था के दौरान एक कार्य जो आपको अत्यधिक उत्साहित करता है, वह है आपके शिशु के नाम का चयन करना। शिशु का उचित नाम ढूंढना कोई आसान काम नहीं है। हर संस्कृति में भिन्न–भिन्न नाम होते हैं, लेकिन हर संस्कृति ऐसे नामों को प्रधानता देती है जिनके अर्थ अच्छे हों। बहुत से लोग अपने बच्चे को आध्यात्मिक नाम देना पसंद करते हैं, क्योंकि यह उनकी निष्ठा, धारणा और संस्कृति को दर्शाता है। यदि आप उन माता–पिताओं में से एक हैं, जो अपने शिशु को कोई आध्यात्मिक नाम देना चाहते हैं, तो आपकी खोज यहाँ समाप्त होती है। आपके लिए हमारे पास आध्यात्मिक नामों की एक सूची है और आशा करते हैं कि आपको उनमें कोई उपयुक्त नाम मिल ही जाएगा । आइए, लड़कियों के कुछ आध्यात्मिक नामों से शुरू करते हैं और फिर लड़कों के आध्यात्मिक नामों की ओर बढ़ेंगे।

आपकी नन्ही सी परी के लिए कुछ आध्यात्मिक नाम
कुछ ऐसे गुण होते हैं जो हम सभी चाहते हैं कि हम में हों और नाम उन गुणों को व्यक्त करने का एक बेहतरीन तरीका होता है। आप अपनी बेटी को आशा, शोभा और पवित्र अर्थ वाले नाम देकर कीमती गुणों की ओर अग्रसर कर सकते हैं। यहाँ आपकी बेटी के लिए कुछ ऐसे नाम मौजूद हैं जिनके अर्थ आध्यात्मिकता से जुड़े हुए हैं, वे इस प्रकार हैं:
नाम
अर्थ
आदिलक्ष्मी
यह नाम देवी लक्ष्मी का प्रतीक हैजो आरंभिक या मौलिक लक्ष्मी हैं
आराध्या
पूजनीय
आशीर्या
भगवान के लोक से
आस्था
आदरविश्वाससमर्थनआशा
अभया
देवी दुर्गानिर्भय
अद्रिजा
पार्वती का नाम
अनीता
शोभा
अंजनी
हनुमान जी की माता
अर्चना
आदरणीयपूजा
आर्या
कुलीन
आशा
उम्मीद
भक्ति
प्रार्थनानिष्ठा
भव्या
देवी पार्वती
दर्शिनी
भगवान का उपहार भाग्यवान लड़की
देवकी
भगवान कृष्ण की माता
दित्या
लक्ष्मी का एक और नामप्रार्थनाओं का उत्तर
ईशा
देवी पार्वतीपवित्रता
गीता
गीतईश्वर का गीत
होमा
पवित्र अग्नि से उत्पन्न
ईशा
देवी राधाभगवान गणेश का एक और नाम
क्षिप्रा शिप्रा
हिंदू धर्म में एक पवित्र नदीपवित्रता
लीला
ईश्वरीय खेलईश्वर की रचनासौंदर्य
नमिता
भक्त
नंदिनी
एक पवित्र गायदेवी दुर्गा
नित्या
शाश्वतदेवी पार्वती
पावना
शुद्धपवित्र
पूजा
उपासनाप्रार्थना
प्रिषा
भगवान का उपहार
ऋचा रिचा
प्रतिभाभजनवेदों का संग्रहित समूहवेदों का लेखन
ऋषिका रिषिका
साधुमयी
रुहानी
पवित्रदिव्य
सानविका
देवी लक्ष्मी का एक नाम
साधना
पूजातपस्या
सना
कलाप्रशंसाप्रार्थना
श्रध्दा
भरोसाविश्वासआस्था
श्रुति
वेदों का ज्ञानवेदों का विशेषज्ञअंतर्दृष्टि
तुलसी
बेजोड़अद्वितीय
उपासना
मन्नतपूजाअर्चना
वैष्णवी
भगवान विष्णु की उपासक
वेदांती
जिसे वेदों का ज्ञान है
आपके बेटे के लिए आध्यात्मिक नाम
अपने बेटे के लिए आपको किसी ऐसे नाम की तलाश होगी जिसमें आध्यात्मिकता के साथ–साथ एक गहन अर्थ भी हो। यहाँ लड़कों के कुछ आध्यात्मिक व प्रभावशाली नाम हैं जो आपके बेटे के लिए अच्छे रहेंगे:
नाम
अर्थ
आह्निक
प्रार्थना
अभय
निर्भयधर्म का पुत्र
अभिषेक
शुद्धिईशवर के लिए दुग्ध या पानी से चढ़ाना
आबिद
भगवान का उपासक
अगस्तय
हिंदू पौराणिक कथाओं में एक संत
अक्षर
देवों के देवअनन्तअविनाशी
अनुग्रह
ईश्वरीय वरदान
अरुल
ईश्वर का आशीर्वादईश्वर की कृपा
आर्यन राज
आध्यात्मिककुलीनउत्कृष्ट
आशीष
आशीर्वाद
अश्नीर
अमृतपवित्र जल
अथर्व
प्रथम वेदभगवान गणेशअर्थारा वेदों का ज्ञाता
भाविन
सुंदर और आशिर्वाद
बोधि
प्रबोधन
देवांश
देवों का अंश
देवर्श
भगवान का उपहार
देव्यम
दिव्य का एक अंशदिव्य हिस्सा
गुरदित
गुरु के आशीर्वाद से पैदा हुआ
गुरजोत
गुरु का प्रकाश
हरदीप
भगवान का प्रकाशबलशाली
हरीश
भगवान शिव
हरजोत
ईश्वर का प्रकाश
ईशान
भगवान विष्णु
जगदीप
दुनिया का प्रकाश
कलश
पवित्र बर्तनएक पवित्र मटका
कश्यप
समझदारप्रसिद्ध मुनि
कृषव
भगवान कृष्ण और भगवान शिव
नागधर
जो नाग धारण करे (भगवान शिव)
ओम
पवित्र शब्दांश
प्रणव
एक पवित्र अक्षर ओमभगवान विष्णुशिव की एक उपाधि
ऋषि
साधुधर्मपरायणसुख
ऋत्विक
विद्वानवेदों के प्रमुख
साज
जो भगवान की पूजा करता है
सात्विक
पवित्र
सरोश
प्रार्थनाप्रेरणाशुभसंदेशवाहक
शिवानंद
वह जो भगवान शिव के विचारों या शिव की आराधना में प्रसन्न है
सुभान
पवित्रअल्लाह की स्तुति
तेज
ताकतगौरवप्रकाशसुरक्षाचमकदारदीप्ति
वेदांत
जिसे वेदों का ज्ञान हैपूर्ण सत्य
विश्वास
यकीनभरोसानिष्ठा
नाम हमेशा एक व्यक्ति का पहचान बनता है और जीवन भर उसके साथ बना रहता है। इसलिए एक ऐसा नाम चुनें जिसका अर्थ अच्छा हो और आपका बच्चा जब बड़ा होकर उस नाम के अर्थ से खुद को जोड़ पाए। नामों के विकल्प पर विचार करने के लिए समय निकालें और अपने शिशु के लिए सबसे अच्छा नाम चुनें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"