गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ताड़ के तेल के उपयोग ,फायदे और नुकसान

Image SEO Friendly

ताड़ का तेल एक वनस्पति तेल है। इसे ताड़ के पेड़ पर लगने वाले फल से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक और फूड इंडस्ट्री, दोनों में किया जाता है। इसे तेल को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। इस पर किए गए शोध भी बताते हैं कि यह कई तरह की शारीरिक समस्याओं पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है। इसलिए,  इस लेख में हम शरीर के लिए ताड़ के तेल के फायदे बता रहे हैं। इसके अलावा, इस लेख में ताड़ के तेल का उपयोग और इससे जुड़े कुछ नुकसानों के बारे में भी बताया गया है। बेशक, ताड़ के तेल के फायदे लेख में बताई गईं बीमारियों के प्रभाव को कम कर सकते हैं, लेकिन यह तेल किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं हो सकता। इसलिए, गंभीर रोग से ग्रस्त मरीज को डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।

ताड़ के तेल के फायदे –
विस्तार से जानते हैं कि ताड़ के तेल के फायदे किस प्रकार शरीर के लिए काम कर सकते हैं।

1. मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में ताड़ के तेल के फायदे
ताड़ के तेल में फॉस्फोलिपिड्फॉ स्फोटिडाइलचोलिन फॉस्फोटाइडलेटेनॉलमाइन और लिपोप्रोटीन  जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को सुचारू रखने में मदद कर सकते हैं । इसलिए, ताड़ के तेल के नियमित सेवन से मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है।

2. हृदय के लिए ताड़ के तेल के लाभ
पाम ऑयल का उपयोग हृदय के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में इस बात का जिक्र किया गया है कि ताड़ के तेल में विटामिन-ई, कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हृदय को सुरक्षित रखने का काम कर सकते हैं , लेकिन इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

3. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में ताड़ के तेल की भूमिका
ताड़ के तेल में पाए जाने वाले लिपोप्रोटीन शरीर में खास भूमिका निभा सकते हैं। ये लिपोप्रोटीन शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं। नाइजीरिया के निवासियों पर किए गए एक शोध के अनुसार, पाम ऑयल का सेवन करने वाले निवासियों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अमेरिका के निवासियों के मुकाबले कम पाई गई, जो पाम ऑयल का उपयोग नहीं कर रहे थे ।

4. कोमल त्वचा पाने में मदद करता है ताड़ का तेल
यह वनस्पति तेल त्वचा के लिए भी लाभकारी है। ताड़ का तेल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है (3)। यही कारण है कि स्किन केयर से जुड़े कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में पाम ऑयल का व्यापक इस्तेमाल होता है। साथ ही ताड़ के तेल में स्क्वालीन (Squalene) नामक कंपाउंड होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा लंबे समय तक कोमल रह सकती है ।

ताड़ के तेल के पौष्टिक तत्व – 
100 ग्राम ताड़ के तेल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं 
पोषक  तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
एनर्जी824 kcal
टोटल लिपिड (फैट)100 g
आयरन0. 01mg
कोलीन0.3 mg
विटामिन ई15.94mg
विटामिन के8 µg
फैटी एसिड, सैचुरेटेड49.3 g
फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड37 g
फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड9. 3 g
ताड़ का तेल का उपयोग –
ताड़ के तेल का उपयोग मुख्य रूप से खाद्य और सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों में किया जाता है। ।
  • इसका इस्तेमाल भोजन तैयार करने में किया जा सकता है।
  • स्किन के लिए भी पाम ऑयल के फायदे काफी होते हैं। इस तेल को आप मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बालों के लिए भी ताड़ के तेल का उपयोग किया जा सकता है। नहाने से पहले ताड़ के तेल से सिर की मालिश करें और फिर सिर को धो लें।
ताड़ के तेल की मात्रा : ताड़ के तेल का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करना सही है। प्रति व्यक्ति को  इसकी औसतन कितनी मात्रा लेनी चाहिए, इस संबंध में अभी तक कोई मेडिकल रिसर्च उपलब्ध नहीं है। इसलिए, आप आहार विशेषज्ञ से इसकी मात्रा के बारे में जरूर पूछें।

ताड़ के तेल के नुकसान – 
ताड़ के तेल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, लेकिन इसका प्रयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अधिक मात्रा में लेने से पाम ऑयल के नुकसान भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं :
  • ताड़ के तेल का अधिक इस्तेमाल दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है ।
  • उच्च रक्त चाप की शिकायत रखने वाले व्यक्तियों को ताड़ के तेल का सेवन नहीं करना चाहिये 
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप शरीर के लिए ताड़ के तेल के फायदे और ताड़ के तेल का उपयोग समझ गए होंगे। साथ ही आप ताड़ के तेल के नुकसान के विषय में जान गए होंगे। यहां एक बार फिर से बता दें कि ताड़ का तेल उपरोक्त बीमारियां का इलाज नहीं है, लेकिन यह इनके लक्षण और प्रभाव को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। इस विषय से जुड़ी अन्य जानकारी या किसी सुझाव के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें संपर्क कर सकते हैं।


”go"