गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

मंदिर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या से हड़कंप

se-hadakamp

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में मंदिर में सो रहे दो साधुओं की गला रेतकर हत्या किए जाने से हडकंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां बताया कि अनूपशहर - शिकारपुर मार्ग में स्थित पगोना गांव में शिव मंदिर है। मंदिर की देखभाल पिछले दस वर्षों से अलीगढ़ निवासी बाबा गरीबदास उर्फ जगन दास(55) तथा उनका शिष्य शेरसिंह उर्फ सेवादास(35) करते थे। सोमवार रात में दोनों मंदिर परिसर के कमरे में सो रहे थे। इस बीच एक नशे में धुत व्यक्ति ने धारदार हथियार से दोनों साधुओ की गला रेतकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो साधुओं की हत्या से इलाके में रोष व्याप्त है। लोगों को मामले की जानकारी सुबह हुई जब लोग मंदिर में पूजा करने गए थे। सूचना मिलने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ फोरेंसिक टीम को लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति मुरारी को नशे की हालत में ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया की दो दिन पहले मुरारी ने साधु जगदीश दास का चिमटा गायब कर दिया था जिसे लेकर बाबा ने उसे बुरा भला कहा और फटकार भी लगाई। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। बाबा की फटकार से आहत होकर मुरारी ने तनाव में दोनों साधुओं की हत्या कर दी। शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
”go"