गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

श्री अम्बाजीकी आरती

Image SEO Friendly

ॐ जय अम्बे गौरी , मैया जय श्यामा गौरी ॥
तुमको निशदिन ध्यावत , हरी ब्रह्मा शिवरी ॥१॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

मांग सिन्दूर विराजत , टीको मृगमद को ।
उज्जवल से दोउ नैना , चन्द्रवदन नीको ॥२॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

कनक समान कलेवर , रक्ताम्बर राजे ।
रक्तपुष्प गल माला , कण्ठन पर साजे ॥३॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

केहरि वाहन राजत , खड्ग खप्पर धारी ।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत , तिनके दुःख हारी ॥४॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

कानन कुण्डल शोभित , नासाग्रे मोती ।
कोटिक चन्द्र दिवाकर सम राजत ज्योति ॥५॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

शुम्भ निशुम्भ विदारे , महिषासुर-घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती ॥६॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

चण्ड मुण्ड संहारे , शोणित बीज हरे ।
मधु कैटभ दोउ मारे सुर भयहीन करे ॥७॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

ब्रह्माणी , रुद्राणी तुम कमलारानी ।
आगम-निगम-बखानी तुम शिव पटरानी॥८॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

चौंसठ योगिनी गावत , नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा अरु बाजत डमरू ॥९॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

तुम ही जगकी माता , तुम ही हो भरता ।
भक्तन की दुख हरता सुख सम्पति करता ॥१०॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

भुजा चार अति शोभित , वर-मुद्रा धारी ।
मनवाञ्छित फल पावत , सेवत नर- नारी ॥११॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥१२॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

श्री अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित पावे ॥१३॥
॥ ॐ जय अम्बे गौरी... ॥

”go"