गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ऑयली स्किन के लिए मेकअप कैसे करें

 
Image SEO Friendly

मेकअप ऐसी चीज है, जिसे सही ढंग से किया जाए, तो व्यक्तित्व में निखार आ जाता है। यूं तो हर लड़की अपने आप में खास और खूबसूरत होती है, लेकिन अगर वो ठीक तरीके से मेकअप करे, तो उसकी खूबसबरती कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए, जब भी आप मेकअप करें, तो अपनी त्वचा की प्रकृति को ध्यान में रखना जरूरी है। कई बार देखा गया है कि लोग अपनी त्वचा का टेक्सचर समझे बिना ही मेकअप कर लेते हैं, जिससे निखार आने की जगह चेहरे का हुलिया बिगड़ जाता है। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो जरूरी है कि ऑयली त्वचा के हिसाब से ही मेकअप किया जाए। इस लेख में हम आपको ऑयली स्किन के लिए मेकअप करने का तरीका बताएंगे। इसके अलावा, ऑयली स्किन के लिए कुछ खास टिप्स भी देंगे।

मेकअप से पहले अपनी ऑयली त्वचा को तैयार कैसे करें?
Image SEO Friendly


आपका मेकअप अच्छा दिखे और देर तक टिका रहे, इसके लिए आपको मेकअप से पहले अपनी त्वचा पर काम करने की जरूरत होती है। नीचे हम बताने जा रहे हैं कि मेकअप से पहले आप किस तरह अपनी स्किन को तैयार करें :

1. क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज
ऑयली स्किन को सूट करता हुआ क्लींजर लें, जिसमें सैलिसिलिक एसिड फार्मूला हो। यह आपकी त्वचा को बिना रूखा बनाए एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसके बाद टोनर लगाएं। फिर चेहरे पर ऑयल-फ्री क्रीम या लोशन लगाएं।

2. गुलाब जल का स्प्रे
गुलाब जल आपकी त्वचा को दिनभर तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है। मेकअप करने से पहले गुलाब जल को अपने चेहरे और गर्दन पर स्प्रे करें और इसे सूखने दें। आप चाहें तो, मेकअप से पहले सेटिंग स्प्रे भी लगा सकती हैं। यह आपके चेहरे पर पतली परत बना देगा और अतिरिक्त तेल के कारण मेकअप को फैलने से बचाएगा।

3. प्राइमर जरूर लगाएं
चेहरे पर निकलने वाले सीबम (अतिरिक्त तेल) को नियंत्रित रखने के लिए प्राइमर लगाना जरूरी है। यह न सिर्फ तेल को नियंत्रित रखता है, बल्कि मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। इसके अलावा, इसे लगाने से आपका फाउंडेशन भी टिका रहेगा।

ऑयली स्किन के लिए मेकअप कैसे करें?
आप मेकअप के लिए हमेशा ऑयल-फ्री मेकअप प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।
ऑयली स्किन पर मेकअप के लिए आपको चाहिए :
  • प्राइमर
  • फाउंडेशन
  • ब्लेंडिंग स्पॉन्ज
  • सेटिंग पाउडर
सेटिंग स्प्रेनीचे हम स्टेप बाई स्टेप मेकअप करने के आसान तरीके बता रहे हैं। ऑयली स्किन पर मेकअप करने के लिए इन तरीकों को फॉलो करें :

1. फाउंडेशन लगाएं
प्राइमर लगाने के बाद जब आपकी त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो जाए, तो सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन का चुनाव अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें। ध्यान रहे कि फाउंडेशन का रंग ऐसा न हो, जो आपकी रंग को सूट न करें। अपने रंग के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता वाला फाउंडेशन इस्तेमाल करें। बेहतर परिणाम के लिए आप फाउंडेशन में थोड़ा-सा मॉइस्चराइजर मिलाएं और इसे अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक अच्छी तरह लगा लें। इसे लगाकर ब्लेंडिंग स्पॉन्ज के हल्के दबाव के साथ फैलाएं।

2. अब लगाएं कंसीलर
कंसीलर आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कवर करने में मदद करता है। इसके अलावा, अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो कंसीलर की मदद से इन्हें दबाया जा सकता है। फाउंडेशन लगाने के बाद आप कंसीलर लगाएं। इसे आप ब्रश या उंगली की मदद से भी लगा सकती हैं। ध्यान रहे कि आपका कंसीलर आपके स्किन टोन से मैच करता हुआ हो।

3. पाउडर की मदद से सेट करें
फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर को स्पॉन्ज से लगाते हुए मेकअप को सेट करें। इससे ऑयली स्किन ऑयल फ्री दिखती है और मेकअप काफी देर तक टिका रहता है।

4. अब इस्तेमाल करें सेटिंग स्प्रे
अब आखिर स्टेप है सेटिंग स्प्रे से मेकअप सेट करना। अच्छी तरह फाउंडेशन, कंसीलर और ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाने के बाद आप चेहरे पर सेटिंग स्प्रे करें। ध्यान रहे कि आप ज्यादा स्प्रे न करें। इसकी एक पतली परत ही काफी है। इसकी मदद से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

5. अब करें बाकी का मेकअप
आपके चेहरे का बेसिक मेकअप हो गया है, अब जरूरत है इसमें और निखार लाने की। अब आप मैट ब्लश, थोड़ा-सा आई शैडो, आईलाइनर, काजल और लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को पूरा करें। इसके लिए आप अपनी रंग के हिसाब से लिपस्टिक व आईशैडो का कलर चुन सकते हैं।

ऑयली स्किन के लिए मेकअप टिप्स – 
अब आपको आइडिया हो गया होगा कि ऑयली स्किन का मेकअप कैसे करते हैं। ऊपर बताए गए तरीके अपनाकर आप न सिर्फ बेहतरीन लुक पा सकती हैं, बल्कि यह लंबे समय तक टिका भी रहेगा। ऑयली स्किन के लिए मेकअप का तरीका जानने के बाद नीचे हम कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो आपकी मदद करेंगे।
  • ऑयली स्किन वालों को न सिर्फ अपनी त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करना चाहिए, बल्कि इसे हाइड्रेट भी रखना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप प्रचुर मात्रा में पानी पिएंं।
  • अगर आप मेकअप के दौरान कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो इसका चुनाव सावधानी से करना चाहिए। बहुत से ब्रांड बेस्ट होने का दावा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद त्वचा के रोमछिद्रों को पूरी तरह बंद कर देते हैं, जिससे चेहरा बदसूरत दिख सकता है। ऐसे में आप मैट कॉम्पैक्ट का चयन करें।
  • अगर आपको लगे कि मेकअप करते समय अतिरिक्त तेल निकल रहा है, तो ब्लोटिंग पेपर से इसे सेट करते रहें। ब्लोटिंग पेपर त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है।
  • पाउडर लगाना जरूरी है, लेकिन इसका अत्यधिक इस्तेमाल बुरा असर डाल सकता है। इसलिए, पाउडर को थोड़ी मात्रा में ही लगाएं।
  • ऑयली स्किन के लिए मेकअप करते समय ऐसे उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए, जो खास ऑयली स्किन के लिए बने हों। ऐसे में टी ट्री, बेंटोनाइट या काओलिन क्ले युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।
संभव है कि ऑयली स्किन के लिए आपने कई उपाय किए होंगे। हो सकता है कुछ असरदार साबित हुए हों या कुछ से नुकसान हुआ हो। ऐसे में सही उत्पाद का चयन करना जरूरी है, लेकिन इसके साथ त्वचा की नियमित रूप से सही देखभाल करनी भी जरूरी है। हम उम्मीद करते हैं कि ऑयली स्किन के लिए मेकअप करना आपको आ गया होगा। अब आपको जहां भी जाना हो और मेकअप करना हो, तो ऊपर बताए गए तरीके को अपनाएं और हर पार्टी में छा जाएं।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"