आप लड़कियां हर वो पूरी कोशिश करती हैं जिससे आप सर से लेकर पांव तक खूबसूरत लगें। डिजाइनर ड्रेसेस, हाई हिल्स, पार्लर जाना और भी बहुत कुछ जिससे स्टाइलिश और शानदार लगें। ये सब करे भी क्यों ना आप ! आजकल सिर्फ यही देखा जाता हैं कि आप अपने आप को कैसे कॉन्फिडेंटली कैरी करते हैं। अगर हम एक्सेसरीज की बात करें तो आजकल नेल आर्ट बहुत मशहूर हो रहे हैं इसके साथ इसे हाथों पर लगाने से हाथ खूबसूरत भी लगते हैं। आप महिलाएं और आकर्षक लगें इसलिए आज हम आपके लिए बहुत ही स्टाइलिश नेल आर्ट के डिजाइन लाए हैं। जिसे बनाना काफी आसान हैं और इसी के साथ हम आपको देंगे कुछ सीक्रेट टिप्स।
1- पोल्का डॉट नेल आर्ट-
आजकल पोल्का डॉट नेल आर्ट का काफी ट्रेंड चल रहा हैं। इसके लिए आपको एक न्यूड नेल कलर की जरुरत हैं जिस पर आप व्हाइट नेल कलर की मदद से उस पर पोल्का डॉट बना लें। इस डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथ पिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेबी पिंक और व्हाइट नेल पेंट का कॉम्बिनेशन भी इस डिजाइन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसमें कोई नियम नहीं हैं, आप किसी भी रंग के पोल्का डॉट डिजाइन बना सकती हैं। बाकी सदाबहार कॉम्बिनेशन ब्लैक और व्हाइट भी आप ट्राय कर सकती हैं। इसके अलावा आप एक्सेसरीज जैसे की बो या शीशा भी बना सकते हैं।
2- मिक्स और मैच नेल आर्ट-
अगर आपके पास एक्सेसरीज या फंकी शेड्स की कमी हैं तो मिक्स और मैच को आप सुंदर तरीके से नाखूनों पर लगा सकते हैं। इसमें रंगों का कॉम्बिनेशन काफी मायने रखता है बाकी आप अपने स्टाइल स्टेटमेंट के अनुसार हर नाखून पर अलग अलग डिजाइन बना सकती हैं।
3- ग्लिटरी नेल आर्ट-
इस नेल आर्ट की खासियत ये हैं कि इसे लगाना बेहद ही आसान हैं और इसे लगाकर आपका बोल्ड लुक आता हैं। इसके लिए आप अपना पसंदीदा न्यूड शेड को नाखूनों पर लगाएं और स्पंज को ग्लिटर में भीगोकर अपने नाखूनों पर लगा लें। इसके सूखने के बाद आप एक और कोट लगाकर अपने नाखूनों को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
4- एनिमल नेल आर्ट-
आजकल एनिमल प्रिंट बहुत ही ट्रेंड में हैं और सबसे ज्यादा चलन तेंदुए प्रिंट का हैं। इसमें किसी तरह का प्रतिबंध नहीं हैं कि आप कौन सी उंगली पर एनिमल प्रिंट लगाएं, हालांकि सलाह दी जाती हैं कि इसे अंगूठी वाली उंगली में पहनी जानी चाहिए। इस डिजाइन को बनाने के लिए बाजार में खासतौर पर ब्रश आते हैं। इसके अलावा एनिमल प्रिंट के डिजाइन भी बाजारों में मौजूद होते हैं।
5- एक्वेरियल नेल आर्ट-
अगर आप एक्वेरियम को महसूस करना चाहते हैं तो ये नेल आर्ट डिजाइन बहुत ही शानदार रहेगा। एक्वेरियम नेल आर्ट डिजाइन बेहतरीन डिजाइनों में से एक हैं। इस डिजाइन में ब्लू क्रिस्टल बहुत ही सुंदर लगते हैं। पानी के आभास के लिए न्यूड कलर अच्छे रहते हैं इसके बाद रुई या स्पंज की मदद से आप ग्लिटर लगा सकती हैं।
6- फूलों वाला नेल आर्ट-
ये पैटर्न अद्भुत होता हैं और इसकी खूबसूरती फ्रेंट मेनीक्योर कराने के बाद निखर कर आती हैं। इस डिजाइन के लिए आप न्यूड नेल पेंट अपने नाखूनों पर लगाएं फिर एक पतले से ब्रश को व्हाइट नेल पेंट से सुंदर से फूल बना सकती हैं। इसे बनाने के बाद इनके बीच एक पीले रंग का डॉट बना दें। डिजाइन के सूखने के बाद एक फाइनल कोट लगा लें।
7- लाल रेत जैसी नेल आर्ट-
जिन महिलाओं के नाखून लंबे होते हैं उन पर ये डिजाइन खिल कर आता हैं। इस डिजाइन को लगाने के लिए आपको लाल रंग की मैट नेल पेट चाहिए और कुछ ग्लिटर। पहले लाल रंग की नेल पेंट लगाएं और फिर स्पंज की मदद से ग्लिटर चिपका दें। फाइनल टच देने के लिए एक कोट और लगा दें।
8- धारी वाली नेल आर्ट-
ये डिजाइन भी बहुत ही कुल लगती है और इसे लगाना भी बेहद आसान होता हैं। आप इसके लिए किसी भी रंग का कॉम्बिनेशन ले सकते हैं और कैसा भी फंकी डिजाइन बना सकते हैं।









