गोण्डा । जनपद के थाना धानेपुर अंतर्गत ढोंगही पूरेमाह के रहने वाले कर्ताराम ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि, उसकी पत्नी लक्ष्मी गांव के ही रहने वाले मनीष के साथ 28 जुलाई को दो बच्चों को छोड़कर चली गई है,एक बच्चा अभी एक माह का ही है जबकि दूसरा बच्चा 3 वर्ष का है,लक्ष्मी के पति ने धानेपुर थाना पर तहरीर दिया तो धानेपुर पुलिस ने गुमशुदी का मुकदमा दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। कर्ता राम दूध मुहा बच्चों को लेकर अधिकारियों का चौखट खटखटा रहा है,और उसकी सुनवाई नहीं हो रही है ना ही धानेपुर पुलिस महिला को ढूंढने में अपनी रुचि दिखा रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना धानेपुर विपुल कुमार पांडे ने बताया कि महिला की तलाश जारी है।

