गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-आशुतोष और अंकित बने ग्राम पंचायत अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर



-कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हासिल की सफलता, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बने प्रेरणास्रोत

गोण्डा। तहसील क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हलधरमऊ विकासखंड के ग्राम कस्तूरी (पाण्डेय पुरवा) निवासी आशुतोष पाण्डेय तथा ग्राम व पोस्ट लालेमऊ निवासी अंकित सिंह की सफलता से परिजनों एवं गुरुजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। दोनों युवाओं ने सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लगन के दम पर मुकाम हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सामने मिसाल पेश की है।

संकल्प लाइब्रेरी में पढ़ाई कर आशुतोष ने हासिल किया मुकाम

ग्राम कस्तूरी पाण्डेय पुरवा निवासी राम कुमार पाण्डेय के पुत्र आशुतोष पाण्डेय चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दयानंद स्कूल से प्राप्त करने के बाद कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की और वर्ष 2025 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और आखिरकार ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित होकर सफलता का परचम लहराया। आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया। उन्होंने बताया कि संकल्प लाइब्रेरी का शांत एवं अनुशासित माहौल उनकी तैयारी में काफी मददगार रहा। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले साथियों के प्रोत्साहन ने भी उनका मनोबल बनाए रखा। आशुतोष के चयन की खबर मिलते ही संकल्प लाइब्रेरी में खुशी का माहौल हो गया। करुणेश मोहन तिवारी, ज्ञानेश्वर पाठक, ललित यादव, शिवम तिवारी, सौरभ, बब्लू गोस्वामी, अंकित सविता समेत साथियों ने मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी। आशुतोष की इस सफलता से उनके पिता रामकुमार पाण्डेय, बड़े पिता शिवकुमार पाण्डेय (वरिष्ठ बीमा सलाहकार एवं पत्रकार) एवं उनके परिजनों व गुरूजनों, इष्ट मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंकित सिंह ने भी हासिल की सफलता

वहीं कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट लालेमऊ निवासी मोती सिंह के पुत्र अंकित सिंह ने भी ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। अंकित की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही गांव और क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का दौर जारी है। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि अंकित की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। दोनों युवाओं की सफलता ने यह साबित किया है कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बूते विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की जा सकती है। उनके चयन से क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षार्थियों में भी उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि इन युवाओं की सफलता से अन्य विद्यार्थी भी लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ तैयारी करेंगे।

”go"