गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रूपईडीह ब्लॉक के सामने बीएसएनएल ने खोदा गहरा गड्ढा, राहगीरों के लिए बना जानलेवा



गोण्डा। रूपईडीह ब्लॉक मुख्यालय के ठीक सामने BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। विभाग ने सड़क के किनारे एक गहरा गड्ढा खोदकर उसे ऐसे ही लावारिस छोड़ दिया है। इस खुले गड्ढे के कारण यहाँ कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है। स्थानीय जनता और राहगीरों में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ गहरा आक्रोश है।ब्लॉक आने-जाने वाले लोग परेशानरूपईडीह ब्लॉक होने के कारण यहाँ रोज़ाना सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी अपने कामों के लिए आते हैं। सड़क पर खुले पड़े इस गड्ढे के पास विभाग ने कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया है।हादसों को दावत: रात के अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता। इसके कारण बाइक सवारों के गिरने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है।लगा रहता है जाम: ब्लॉक के ठीक सामने गड्ढा होने से यहाँ गाड़ियाँ खड़ी करने में दिक्कत होती है, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है।स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनीक्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और समाजसेवियों ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। स्थानीय निवासी विवेक श्रीवास्तव, सनी श्रीवास्तव और कृष्ण प्रसाद मिश्रा ने कहा कि BSNL ने केबल बिछाने के नाम पर यह खुदाई की थी। काम पूरा होने या रुकने के बाद भी मिट्टी डालकर गड्ढे को समतल नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।जनता की मांग:विवेक श्रीवास्तव, सनी श्रीवास्तव और कृष्ण प्रसाद मिश्रा सहित क्षेत्र के अन्य नागरिकों ने ज़िला प्रशासन और BSNL के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस गड्ढे को तुरंत भरा जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय लोग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

”go"