गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मोतीगंज पुलिस का महिला बीट अभियान, ग्राम सोठिया में की गई काउंसलिंग

 


गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा महिला बीट प्रणाली सुदृढ़ीकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को महिला आरक्षी रंजना भारती, व महिला आरक्षी पूनम पटेल द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सोठिया में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई तथा पीड़िताओं एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर काउंसलिंग की गई। इस दौरान ग्राम सोठिया निवासी रुचिता पाण्डेय पत्नी अनिल कुमार पाण्डेय तथा वंदना पाण्डेय पत्नी सुनील पाण्डेय के घर जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पीड़िताओं ने बताया कि वर्तमान में उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। विपक्षी उनकी देवरानी है जो वर्तमान में दिल्ली में रह रही है। दोनों महिलाओं ने अपनी कुशलता प्रकट की। महिला बीट पुलिस द्वारा पीड़िताओं को किसी भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।

”go"