गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कचनापुर में आज पहुंचेगे जगद्गुरु शंकराचार्य, धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह

 


गोण्डा।  करनैलगंज क्षेत्र के कचनापुर गांव में बृहस्पतिवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शंकराचार्य का कार्यक्रम कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी के आवास पर निर्धारित है। यहां वैदिक रीति-रिवाज से उनका पूजन-अर्चन एवं खड़ाऊ पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत वे श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़े विषयों पर संबोधित करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

”go"