सड़क मार्ग का गोंडा सांसद ने किया शिलान्यास ,आम जनमानस में खुशी की लहर
सड़क मार्ग का सांसद गोंडा ने किया शिलान्यास इटियाथोक/गोंडा गोंडा बलरामपुर मार्ग से अर्जुनपुर सर कांड होते हुए विजय गढ़वा तक सड़क मार्ग का आज सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने शिलान्यास कर आम जनमानस को सड़क मार्ग की सौगात दी इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर के प्रांगण में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया इस जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि सड़के विकास की पहली कड़ी होती है इसलिए मेहनौन विधानसभा में कई सड़कों का शिलान्यास किया गया इसी क्रम में गोंडा बलरामपुर मार्ग से अर्जुनपुर सर कांड होते हुए विजय गढ़वा तक की सड़क मार्ग का शिलान्यास किया गया है जिससे आम जनमानस को आने जाने में काफी सहूलियतें होगी उन्होंने बताया योगी और मोदी जी सरकार आम जनमानस के हितार्थ कार्य कर रही है वही कार्यक्रम में मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष जाति पाति और धर्म के नाम पर वोट लेती है लेकिन विकास आम जनमानस का नहीं स्वयं का विकास करती है वहीं सांसद गोंडा राजा भैया की तारीफ करते हुए कहा कि सभी सांसदों में राजा भैया सबसे बेहतर है आज उन्होंने मेहनौन विधानसभा में कई सड़कों की सौगात दी है जिसके लिए बधाई के पात्र हैं इन सड़कों से आम जनमानस को आने जाने में काफी सहूलियतें होगी और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा, योगी और मोदी की डबल इंजन की सरकार तारीफ करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व मोदी के आगे नतमस्तक हो चुका है पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में कहा कि वहां की हालत बद से बदतर है जो वहां की नीतियां जिम्मेदार है वही मोदी की नीतियां काफी कारगर साबित हो रही है आम जनमानस को राशन किसानों के लिए किसान सम्मान वृद्धा विकलांग विधवाओं के लिए पेंशन गरीबों के लिए आवास सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे आम जनमानस को काफी फायदा हो रहा है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित सभी अतिथियों व आम जनमानस का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर डॉ रामानंद तिवारी , डॉक्टर ओपी मिश्र गुरुजी, मंजूर अहमद, राकेश चतुर्वेदी, कपिलेश्वर शुक्ल, रवि प्रकाश तिवारी, अश्विनी मिश्रा, अजय राठौर करुणा शंकर ओझा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन पवन सिंह ने किया।
You may also like:
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।