गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-छात्रों द्वारा नाट्य रूपांतरण देख मुख्य अतिथि की भर आई आंखें

mukhy-atithi-kee-bhar-aaee

 -एम्स इंटर कॉलेज में 18 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न      
गोण्डा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नाट्य रूपांतरण देख मुख्य अतिथि जनपद के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा की आंखों में आंसू आ गए एवं एम्स इंटर कॉलेज का 18 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। स्थानीय आवास विकास कॉलोनी स्थित एम्स इंटर कॉलेज,गोंडा में 18 वें वार्षिकोत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, पर्यावरण में प्लास्टिक से प्रदूषण, गरीब बच्चों की शिक्षा पर जोर, भारतीय महिला आर्मी, पुरुष आर्मी, होलिया नृत्य, विभिन्न राज्यों के नृत्य, देश के संगीत के साथ-साथ श्री रामायण के दृश्य को विद्यालय प्रांगण में उतारा। जिसे अभिभावकों, अतिथियों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने मंच पर आकर छात्रों द्वारा किए गए अद्भुत कार्यक्रम की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसा मनभावन दृश्य मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखाः बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम ने तो मुझे रुला दिया। मीडिया से आए जानकी शरण द्विवेदी, पी पी यादव, अंचल श्रीवास्तव, पवन जायसवाल, रोहित तिवारी, पंकज पांडे पिंटू, अंकुर गर्ग, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव आदि को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि के हाथों मेडल देकर सम्मानित किया गया।       
                      
           विद्यालय प्रबंधक डॉ अभय श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का, विभिन्न विद्यालय से आये प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अमेरिका से नासा तक का सफर तय करने वाले सलाउद्दीन के माता-पिता को सम्मानित किया।        
     
डॉ अभय श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा विद्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम की शिक्षा देने वाला जिले का पहला विद्यालय है जोकि निरंतर मजबूत शिक्षा एवं अनुशासित बच्चों को देने के लिए कार्यरत है। विद्यालय का पूरा प्रांगण खचाखच भरा हुआ था शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य जैसे बार एसोसिएशन अध्यक्ष महाराज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन निर्मल कुमार श्रीवास्तव, छात्रसंघ अध्यक्ष उमेश शुक्ला, सपा नेता जेपी श्रीवास्तव, अवध हॉस्पिटल के मालिक डॉ एन एन तिवारी, भाजपा नेत्री वर्षा सिंह, प्रदीप मिश्रा, मैन मिश्रा, अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडे, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज आदि सैकड़ों गणमान्य अभिभावक, छात्र-छात्राएं प्रांगण में विराजमान थीं।                                             

इस कार्यक्रम में विद्यालय कैप्टन माहिया रायचंदानी,  हेड गर्ल आयुषी दूबे, हेड ब्याय अंकेश तिवारी ने विद्यालय की बातें को सभी के सामने प्रस्तुत किया। मंच संचालन अनवया श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्या मालती रानी ने पुष्प भेंट करके सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय अध्यक्ष इकबाल बहादुर श्रीवास्तव ने एवं  श्रीमती निरुपमा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।  विद्यालय के छात्र दुर्गेश प्रजापति,कुशल प्रकाश मिश्रा, हरिओम पांडे, अभिषेक कुमार, सैफ खान, सुजीत यादव, शिवांश तिवारी, प्रिया गुप्ता, कोमल यादव, दीप्ति द्विवेदी, प्रज्ञा जायसवाल आदि लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिया गया एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के शिक्षक बृजेश प्रताप पांडे, सुरेश यादव, विशाल सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सुंदरम पांडे, जय प्रकाश वर्मा, शिवम गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, तालिब, सरिता जी, गरिमा जी, नीलम जी, मालती जी, एवं स्टाफ रजनी तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी लोग कार्यक्रम के शुभारंभ से अंत तक पूरी तरह मुस्तैदी से लगे रहे उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को जलपान भी ग्रहण कराया गया।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"