गोण्डा। जहां ठंडक अपने पूरे शबाब पर है वहीं जनपद मुख्यालय पर पोर्टरगंज के पास स्थित बाल अनाथालय जहां पर जीरो से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चे रखे जाते हैं, जिनका रहना, खाना, शिक्षा, व्यायाम, खेलकूद की व्यवस्था के साजो-सामान तमाम विभिन्न संगठन व प्रशासन द्वारा समय-समय पर किया जाता है। इसी क्रम में ठंडक को देखते हुए लायंस क्लब गोंडा सेवा द्वारा अनाथ बच्चों को गर्म पानी मुहैया हो, इसके लिए एक गीजर संस्था को दान दिया। मौके पर उपस्थित बच्चों ने लायन डॉक्टर के के मिश्रा, राजकुमार जायसवाल, अजीत सिंह सलूजा, राजेश कुमार जायसवाल, अमित पांडे, पवन जायसवाल के समक्ष स्वागत गीत कविताएं, योगा आदि प्रस्तुत किया। उक्त बाल संरक्षण गृह देवीपाटन मंडल का इकलौता संस्था है, जहां पर गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती में पाए जाने वाले अनाथ बच्चों को रखकर उनकी पूरी तरह देखभाल की जाती है। संस्था के प्रबंधक उपेंद्र श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी प्रदीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हम धन्य हैं कि आप लोग आये और भी जनपद के अन्य संगठन एवं प्रतिष्ठित आला अधिकारी एवं व्यापारी वर्ग बच्चों के हितार्थ में बराबर आकर सहयोग करते रहे हैं, इसके लिए हम आपके आभारी हैं।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।