गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में दहशत के साथ-साथ हड़कंप मचा हुआ

 
saath-saath-hadakamp

कर्नलगंज-गोण्डा। जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में दहशत के साथ-साथ हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को करनैलगंज नगर में जीएसटी टीम के पहुंचते ही पूरे नगर में अधिकांश दुकानें फटाफट बंद हो गई। लोग दुकानों का शटर बंद करके बाजार में टीम की छापेमारी की सुगबुगाहट लेने लगे। करीब 2 घंटे के लिए करनैलगंज जैसे बड़ी बाजार में सन्नाटा छाया रहा। बताया जाता है कि रविवार को जीएसटी टीम नगर के एक सर्राफा व्यापारी के यहां पहुंची और टीम के पहुंचते ही पूरे बाजार में बात फैल गई और देखते ही देखते दुकानें बंद होने लगी। लगभग सभी प्रकार की दुकानें लोग बंद करके इधर उधर हो गए। दोपहर में 2 घंटे के लिए बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार साप्ताहिक बंदी होने के कारण रविवार को बाजार में काफी भीड़ भाड़ व चहल-पहल रहती है, मगर दुकान बंद होने के कारण तमाम ग्राहकों को बैरंग वापस जाना पड़ा। छापेमारी संबंधित जानकारी के लिए जीएसटी टीम प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ।



”go"