कर्नलगंज-गोण्डा। सिक्किम के गीजिंग जिले का अध्ययन करने वाली चार सदस्यीय टीम में गोंडा जिले के आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह को भी शामिल किया गया है। गठित टीम अपनी रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को देगी। रवि प्रताप सिंह ने बताया कि इस अध्ययन को पूरा करने के लिए सिक्किम के शिक्षा विभाग के अधिकारियों, अभिभावकों और बच्चों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे तथा आंकड़ा इकट्ठा करके उनसे ग्रुप डिस्कसन करते हुए रिपोर्ट बनाई जाएगी है। पूरी रिपोर्ट बनने के बाद वर्चुअल क्लासेस के फायदे और नुकसान को समझने में मदद मिलेगी। इस टीम में प्रोफेसर वी सिंह, प्रोफेसर वी शर्मा, डॉक्टर गीता के साथ-साथ रवि प्रताप सिंह को जगह दी गई है। सिक्किम सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए सिक्किम के शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आर के थापा को नामित किया गया है।
कोविड के दौरान स्कूलों के बन्द होने के कारण छात्रों की कक्षाएं आन लाइन मोड में ही संचालित हुई थी। जिसमें रवि प्रताप का अहम योगदान था। छात्रों के वर्चुअल स्कूलिंग से संबंधित आकड़े, लर्निंग आउटकम, बच्चों के व्यवहार में आए बदलाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा के बाद रवि प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए गीजिंग में सम्मानित भी किया गया। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व की बात है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय, जिला समन्वयक हरिगोबिन्द यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, उमाशंकर सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, विभा सिंह , अमरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मायाराम, मनोज पाण्डेय, बाबूलाल यादव, सीमा सिंह, भालेन्दु कुमार सिंह, विद्या भूषण सिंह, कृष्णानंद जायसवाल, आनंद तिवारी, राजकुमार, उत्तम प्रसाद, सर्वेश सिंह, याकूब सिद्दीकी आदि ने उन्हें बधाई दी है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।