गोण्डा। सरकार द्वारा किए जा रहे लाख कोशिशों के बाद भी विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायतों में बेखौफ होकर लूट खसोट किए जाने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। किसी ग्राम पंचायत में एक वर्ष में दसियों लाख रुपए खर्च कर नल रिबोर तो किसी ग्राम पंचायत में एक ही नल रिबोर पर दो बार भुगतान से पंचायत विभाग अनभिज्ञ बना हुआ है। संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही न होने से अनैतिक कार्य तेजी से फल फूल रहा है। मामला ग्राम पंचायत मीनापुर से जुड़ा है जहां नौ माह के अंतराल में एक ही नल पर दो बार में 50 हजार रुपए से अधिक का भुगतान कर पंचायत विभाग अपनी ही किरकिरी करवाने में जुटा हुआ है। 13 अगस्त 2021 को ग्राम निधि द्वारा प्राइमरी स्कूल टिकौली में नल रिबोर पर 24335 रुपया समीर ट्रेडर्स नामक संस्था को भुगतान किया गया। वहीं नियम कानून को ताक पर रखकर 27 नवंबर 2022 को प्राथमिक विद्यालय टिकौली में ही नल रिबोर के नाम पर ग्राम निधि के खाते से 26051 समीर ट्रेडर्स नामक संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इसी तरह अन्य जगहों पर एक ही नल का नाम बदलकर दो से तीन बार भुगतान करना भ्रष्टाचारियों के लिए कुटीर उद्योग बना हुआ है। जानकारी लेने पर प्राथमिक विद्यालय टिकौली के अध्यापक गणों ने बताया कि दशकों बाद विद्यालय प्रांगण में लगे नल का रिबोर पांच दिन पूर्व कराया गया है जो जांच का विषय है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।