रिपोर्ट -आर तिवारी
गोण्डा। मुजेहना व्लाक में आज स्कीम वर्कर समन्वय समिति सीटू के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी मुजेहना विकास मिश्रा को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया ।अपनी मांग में प्रमुख रुप से महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षित कराए जाने, सभी महिला स्वयं सहायता समूह के खाते में सीआईएफ, स्टार्टअप, रिवाल्विंग फंड तत्काल भेजें जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन पहुंचाने वाली महिला स्वयं सहायता समूह को पारिश्रमिक का भुगतान, मनरेगा योजना में महिला स्वयं सहायता समूह से नियुक्त महिला मेट को काम दिए जाने, शासनादेश के अनुसार महिला मेट से कार्यस्थल निर्धारण करने, सोशल ऑडिट कराने, मस्टर रोल बनाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी ग्राम पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा जॉब कार्ड बनाया जाए,महिला स्वयं सहायता समूह से नियुक्त समूह सखी, विद्युत सखी, बीसी सखी आदि पूरी तरह से उपेक्षित हैं इनको प्रशिक्षित कर ज्यादा से ज्यादा रोजगार से जोड़ा गया। ज्ञापन सौपने का नेतृत्व छम्मो देवी, रिंकी तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ज्ञापन के उपरांत स्कीम वर्कर समन्वय समिति के देवीपाटन मंडल संयोजक दिलीप शुक्ला ने कहा पूरे प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय रुप से गठित होकर स्वावलंबन की धारा से जुड़ना चाहता है परंतु विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा से निष्क्रियता से राष्ट्रीय आजीविका मिशन पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। ऐसी स्थिति में प्रदेशभर के ट्रेड यूनियन नेताओं ने असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत काम करने वाली समूह की बहनों को संगठित करते हुए स्वावलंबन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास शुरू किया है। इनकी स्थानीय परेशानियों को लेकर जनपद स्तर से प्रदेश स्तर तक पत्राचार शुरू किया गया है। माह दिसंबर के अंत में जनपद गोंडा के जिला मुख्यालय पर अगर इन मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो पूरे जनपद के ट्रेड यूनियन जन संगठन संयुक्त रूप से 1 दिन माननीय जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में उपवास पर बैठेंगे। इस अवसर पर कृपा वती, सुमित्रा देवी, खुशबू शर्मा, मीना यादव, रिंकी तिवारी, नीलम शुक्ला, सुमन मौर्या, लालमति बर्मा, रूपा देवी, रिंकी देवी, सावित्री देवी तमाम स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

