गोण्डा । जनपद के तहसील करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड परसपुर के नरायनपुर जैसिंह ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि सूबेदार निषाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए पूर्व प्रधान व उनके भाइयो पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा है की पूर्व प्रधान दुर्गेश प्रताप सिंह उनके हर काम में अड़ंगा लगाते है ग्राम पंचायत में कोई भी विकास कार्य नही करने देते है जब वर्तमान प्रधान ने किसी तरह फाइल बनवाकर 01/12/2022 को सचिवालय में मरम्मत का कार्य चालू किया तो दुर्गेश प्रताप सिंह ने अपने भाइयों को भेजकर सचिवालय की दीवार गिरवा दिया जिसकी सूचना डायल 112 को वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि ने दी जिस पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम को प्रधान द्वारा स्थिति दिखाई गई टीम ने प्रधान को चौकी पर एप्लीकेशन देने को कहा जिस पर प्रधान शाहपुर चौकी पर 03/12/2022 को तहरीर देने पहुंचे तो चौकी प्रभारी ने उसे अज्ञात में लिया और कार्यवाही के नाम पर कुछ नही किया फिर पूर्व में हुई घटना के मद्देनजर जब अगले दिन प्रधान प्रतिनिधि सचिवालय की मरम्मत दीवार को रखाने गए तो पूर्व प्रधान के भाई विभोर सिंह पुत्र देवीदत्त सिंह व अतुल सिंह पुत्र कप्तान सिंह ने रात के लगभग 11रू00 बजे प्रधान प्रतिनिधि सूबेदार निषाद पर जानलेवा हमला कर दिया जिस पर प्रधान प्रतिनिधि के हल्ला मचाने पर ग्रामीणों को आता देख पूर्व प्रधान के भाई लाठी डंडा मफलर छोड़कर भाग खड़े हुए उक्त घटना की जानकारी ग्रामीणो ने 112 नंबर पर दिया व घायलों के उपचार हेतु 108 डायल किया जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां का वीडियो बनाते हुए प्रधान को थाने पर एप्लीकेशन देने को कहा जिस पर घायल प्रधान प्रतिनिधि को लेकर जब उनके घर वाले थाना परसपुर के लिए निकले तो रास्ते में दबंग पूर्व प्रधान अपने भाइयों के साथ पहुंचकर रास्ता रोकने लगे ताकि घायल वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि थाने पर ना पहुंच सके उधर घायल प्रधान प्रतिनिधि की स्थिति ज्यादा खराब होती जा रही थी जिस पर किसी तरह जान बचाकर प्रधान के घर वाले घायल प्रधान प्रतिनिधि को जिला अस्पताल पहुंचाने में कामयाब हुए तब जान बची उक्त प्रकरण पर जब घायल वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि सूबेदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब से हम प्रधान हुए है तभी से आए दिन उसे दबंग पूर्व प्रधान द्वारा जान से मारने के लिए गाड़ाबन्दी की जाती है इससे पहले भी कई बार जान से मारने का प्रयास कर चुके है लेकिन किसी तरह हमने भाग कर अपनी जान बचाई है जिस पर प्रधान प्रतिनिधि सूबेदार निषाद ने एसपी गोंडा से मिलकर शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई है कि श्रीमान जी शाहपुर पुलिस चौकी पर पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही न होने के कारण विपक्षी का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है जिससे वह कभी भी कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है महोदय हमारे जान माल की सुरक्षा कराते हुए मुकदमा पंजीकृत कराकर उचित न्याय दिलाया जाए जिससे हमारे व परिवार के जानमाल की सुरक्षा हो सके।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।