गोण्डा। जनपद के कार्यालय पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद के थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान निकट कटी तिराह से आरोपी पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 300 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना नवाबगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

