वसीम अकरम द्वारा ऑटो बायोग्राफी में किए दावों के चलते सलीम मलिक के अंदर खलबली मचनी तय है जो अपने समय में दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और उन्होंने वसीम अकरम के आरोपों का जवाब दिया है।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने अपनी ऑटो बायोग्राफी में सलीम मलिक के ऊपर ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि सुनने वाला भी हैरान रह जाए। वसीम अकरम की बातें अगर सच है तो इससे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का 90 के दशक का चेहरा दिखाई देता है जो काफी विवादापस्द लगता है। पाक टीम निश्चित तौर पर प्रतिभाओं की खान रही है लेकिन इसके खिलाड़ियों में विवाद होना बेहद आम बात रही। खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोपों में भी आए और विवाद तो पाक टीम का हिस्सा बने रहे।
'मालिश करवाते थे, अपने कपड़े-जूते भी साफ करवाते थे' पाक के पूर्व कप्तान वसीम सलीम मलिक भी ऐसे ही खिलाड़ी रहे जो साल 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोपों की जकड़ में आए थे। वसीम अकरम का कहना है कि जब वे सलीम मलिक की कप्तानी में पहली बार खेले थे तब यह कप्तान अपने सीनियर होने का फायदा उठाता था और वसीम अकरम के जूनियर स्टेटस के चलते उनसे फालतू के काम कराता था। अकरम ने तो यह भी कहा कि सलीम उनसे मालिश करवाते थे, अपने कपड़े-जूते भी साफ करवाते थे और उनको काफी बेज्जती महसूस होती थी। उन्होंने मलिका को सेल्फिश भी बताया।

