गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नहीं रहे क्षेत्रीय लोगों के चहेते ज्वाला सिंह

kshetreey-logon-ke-chahete


 रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। कई वर्षों तक रेतवागाडा के ग्राम प्रधान रहे 75 वर्षीय विजय कांत सिंह उर्फ ज्वाला सिंह की बीमारी के चलते हुई मौत क्षेत्र में शोक की लहर। मुजेहना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रेतवागाडा की कई वर्षों तक ग्राम प्रधान रहे पूर्व प्रधान विजयकांत सिंह उर्फ ज्वाला सिंह का लंबी बीमारी के चलते आज सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते हुए क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया मुन्ना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषरामबारी, प्रधान संघ मुजेहना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक जगराम पासवान, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश पांडेय, सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि विजयकांत सिंह उर्फ ज्वाला सिंह ग्राम पंचायत रेतवागाडा के कई वर्षों तक ग्राम प्रधान रहे हैं। वह लगभग 5 बार ग्राम प्रधान बने वर्तमान में उनकी पुत्रवधू गीतिका सिंह पत्नी अमितेश सिंह उर्फ राजकुमार सिंह ग्राम प्रधान है। उनके निधन पर स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। तथा आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

”go"