कर्नलगंज-गोण्डा। नमाज अदा करके वापस जा रहे एक वृद्ध की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना नगर करनैलगंज के बस स्टॉप चौराहे के पास सरयू बालिका इंटर कालेज जाने वाले तिराहे के पास की है। जहां ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा कंजर पुरवा निवासी हबीब 65 वर्ष गोंडा- लखनऊ पर बस स्टॉप चौराहे से मौर्यनगर चौराहे की तरफ जा रहे थे। वह सरयू बालिका इंटर कालेज जाने वाले तिराहे के पास पहुंचे ही थे उसी बीच एक ट्रक की चपेट में आ गए। उनके पैर पर ट्रक चढ़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचते पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने मृत घोषित कर दिया। कस्बा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।