-सीओ सदर ने की जांच जल्द हो सकती है दरोगा व सिपाही पर कार्रवाई
-अगर पीड़ित महिला को नहीं मिला न्याय तो मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचकर करेगी शिकायत
गोण्डा। जहां पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर दिन रात एक कर आम जनमानस को सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे थाने पर तैनात पुलिसकर्मी हैं जिनको एसपी का कोई भी डर नहीं है और वह बेखौफ होकर पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार कर पैसा मांगने का आरोप सामने आता रहता है। थाना धानेपुर रेतवागाडा की रहने वाली पीड़ित महिला सुनीता पत्नी शैलेश ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर धानेपुर थाने के हल्का सिपाही सुजीत यादव व दरोगा राजेश कुमार दुबे के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने पत्र में कहा है मेरे पहले पति जो थे उनकी मृत्यु हो गई उसके बाद मैंने दूसरी शादी शैलेश मिश्रा से कोर्ट मैरिज से कर लिया है उसी बात को लेकर मुझे व मेरे पति को डरा धमका कर दो पुलिसकर्मी बीस हज़ार रुपए ले लिए और उसके बाद दिनांक, 27-09-2022, शाम 7रू00 बजे धानेपुर थाना के दरोगा राजेश कुमार दुबे व हल्का सिपाही सुजीत यादव हमारे घर पर आए और भद्दी भद्दी गाली देते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए कहे कि तीस हजार और दो नहीं तो तुम दोनों को जेल भेज देंगे। उसके बाद पीड़ित का आधार कार्ड पुलिसकर्मी छीन लिए और थाने पर आने की बात कहते हुए वहां से चले गए पीड़िता ने यहां तक अपने पत्र में लिखा है कि अगर दोनों पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम आत्महत्या कर लेंगे और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी दरोगा और सिपाही की होग। पीड़ित महिला थाने के दोनों पुलिसकर्मी से परेशान होकर एसपी ऑफिस पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो उन्होंने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सीओ सदर को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया। पीड़िता के अनुसार बुधवार को पीड़ित महिला व उसके पति तथा मकान मालिक से सीओ सदर ने बयान लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

