गोण्डा। अवध क्षेत्र का माना जाना अयोध्या आई हॉस्पिटल की तरफ से आँख के मरीजों के लिए निःशुल्क कैम्प का आयोजन दस अक्टूबर को किया जाएगा। इस कैम्प में आई हॉस्पिटल की तरफ से नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद का आपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण निःशुल्क किया जाएगा।
जिन मरीजों को आपरेशन होना होगा उन्हें हॉस्पिटल तक आने जाने व रहने की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जायेगी। इस कैम्प के आयोजक विंदेश्वरी पाण्डेय व प्रदीप शुक्ला ने बताया है की ग्रामीण क्षेत्र के अत्यन्त गरीब वर्ग के लोगों अयोध्या आई हॉस्पिटल की तरफ से सारी सुविधाएं निशुल्क दी जा रही हैं। जिन्हें आँख सम्बन्धी कोई समस्या हो, आपरेशन करना हो जैसी कोई भी समस्या हो वे पहचान पत्र के साथ कैम्प में आ सकते है। आयोजकों ने यह जानकारी भी दी है की जिला अन्धता निवारण समिति की तरफ से सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान कराई जाएंगी ।

