गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विश्व अल्जाइमर्स दिवस’ पर वृद्धाश्रम में जागरुकता व चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

ka-hua-aayojan

गोण्डा। विश्व अल्जाइमर्स दिवस’ के मौके पर गत बुधवार को जिला मुख्यालय के पोर्टरगंज स्थित वृद्धाश्रम में जागरुकता व चिकित्सा शिविर लगाया गया द्य राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में 65 वृद्धजनों को चिकित्सीय जाँच, परामर्श, दवाओं और फलों का वितरण करने के साथ ही अल्जाइमर्स - डिमेंशिया से बचाव के प्रति जागरुक किया गया द्य

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ नुपूर पॉल ने बताया कि अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी होती है द्य लाखों लोग हर साल इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं द्य इस वजह से अल्जाइमर से पीड़ित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए पूरी दुनिया में 21 सितंबर को श्विश्व अल्जाइमर दिवसश् मनाया जाता हंे इस साल विश्व अल्जाइमर दिवस की थीम है- ’आओ डिमेंशिया को जानें, अल्जाइमर को जानें’। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज, वृद्धाश्रम में जन जागरुकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियां 19 से 25 सितंबर तक डिमेंशिया वीक के तहत की जा रही है ।

-’अल्जाइमर के लक्षण’

याददाश्त की कमी, सोंचने-समझने में दिक्कत, कोई भी परेशानी सुलझा ना पाना, जो काम आते हैं उन्हें भी पूरा ना कर पाना, वक्त भूलना और जगह के नाम भी याद ना रहना, आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होना, सही शब्द लिखने में दिक्कत आना, निर्णय लेने में दिक्कत आना, चीज़े रखकर भूल जाना, लोगों से कम मिलना और काम को आगे टालना, बार-बार मूड में बदलाव, डिप्रेशन, कंफ्यूज़ रहना, थकान और मन में डर रहना अल्जाइमर से ग्रसित होने के संकेत हैं ।

-’ऐसे कम कर सकते हैं जोखिम’

क्लीनिकल साईकोलॉजिस्ट डॉ रंजना गुप्ता ने बताया कि अल्जाइमर या डिमेंशिया फिलहाल तो लाइलाज है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षण नजर आते ही कुछ उपायों से बीमारी के जोखिम को कम कर सकते हैं, जैसे - 

  • - हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, मोटापे और मधुमेह को नियंत्रित करें ।
  • - शारीरिक गतिविधियों व व्यायाम पर जोर दें ।
  • - संतुलित और पौष्टिक आहार करें ।
  • - मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए नई गतिविधियां सीखें, इससे नई तंत्रिका तंत्र के निर्माण में सहयोग मिलेगा ।
  • - सामाजिक गतिविधियों / मनोरंजक कार्यक्रमों में शामिल हों।

-’हर भूलने की आदत अल्जाइमर नहीं’

मनोसामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार का कहना है कि हर भूलने की आदत अल्जाइमर या डिमेशिया की स्थिति नहीं होती । इस बीमारी के लक्षण सामान्य भूलने के लक्षण से अलग होते हैं। जैसे- खाना खाने के बाद भूल जाना कि खाना खाया है। बाथरूम जाने के बाद भूल जाना कि बाथरूम गये थे। अपने लोगों की पहचान को भूल जाना। डिमेशिया में कई बार भटकाव, दिमाग का कम काम करना, पुराने बातें तो याद रहती हैं लेकिन त्वरित की घटनाएं भूल जाती हैं, स्मृति का सतुलन बिगड़ जाना। ऐसे मरीजों की देखभाल करने वाले व्यक्ति को विशेष परामर्श की आवश्कता होती है कि मरीज के साथ कैसा व्यवहार करना है। अगर किसी को अल्जाइमर या डिमेंशिया के कारण मानसिक विकार की समस्या होती है, तो तुरंत जिला अस्पताल के कमरा नंबर 33 में संचालित मानसिक रोग विभाग की ओपीडी / मन कक्ष में परामर्श लें। शिविर में स्टाफ नर्स तुषार, पवन व आश्रम संरक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"