गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-शौच को जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव तालाब में उतराता मिला

aalaab-mein-utaraata-mila

कर्नलगंज-गोण्डा। शौच को जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव तालाब में उतराता मिला। झिंगही तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने शव उतराते देखा तो हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली अंतर्गत चचरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाल्हापुर चंद्रभानपुर निवासी मोहित 20 वर्ष पुत्र गुरबख्श सोमवार की शाम घर से शौच के लिए निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश में जुटे थे। मंगलवार की सुबह गांव के लोग झिंगही तालाब की ओर गए तो पानी में युवक का शव उतराता दिखा। मृतक के पिता रामबक्श ने पुलिस को खबर दी जिस पर चचरी चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणो की मदद से किसी तरह युवक के शव को बाहर निकलवाया। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।


”go"