गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मनरेगा में फर्जी निकासी को लेकर श्रम उपायुक्त व डीएम से की गयी शिकायत, कार्यवाही सिफर

 

se-kee-gayee-shikaayat

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहुरी के रहने वाले विनय कुमार पुत्र शेष राम ने उपायुक्त श्रम रोजगार को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है की ग्राम पंचायत बिहुरी के ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा फर्जी हाजिरी लगा कर मनरेगा से धन आहरित कर लिया है। शिकायती पत्र के साथ इस फर्जीवाड़े की पुष्टि के लिए उन्होंने साक्ष्य संकलित किया है जिसमे दर्शाया गया है की मास्टर रोल संख्या 2632 में बाबादीन पुत्र रामजस की हाजिरी दर्शा कर चौदह दिनों की मजदूरी आहरित की गयी है जबकि इन्ही तिथियों में बाबा दीन विशेष न्यायधीश एससी एसटी एक्ट की अदालत में भी उपस्थित हुआ है। कोर्ट में उपस्थिति का हस्ताक्षर साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए विनय ने कहा है की बाबा दीन के गाँव से मुख्यालय की दूरी 35 किलो मीटर है वहां पहुंचने में एक से ढेड़ घण्टे का वक्त लगता है, न्यायालय की कार्यवाही दस बजे तक प्रारम्भ होती है। ऐसे में मनरेगा के मस्टर रोल में उसी दिनांक को उपस्थित रह कर कार्य कर पाना सम्भव नही है, ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से फर्जी कूटरचित मस्टररोल तैयार करके इसी तरह सरकारी धन आहरित की जाती है। विनय ने इसकी शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा किये गए फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच व कार्यवाही की मांग की है।


”go"