गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-आनलाइन ट्रेडिंग बंद करे सरकार

band-kare-sarakaar

 -उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा ज्ञापन

गोण्डा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल गोण्डा ने जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।नगर अध्यक्ष आदित्य पाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आवाह्न पर आज पूरे प्रदेश में आनलाइन ट्रेडिंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन  प्रशासन के माध्यम से दिया जा रहा है। महामंत्री राजेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि आनलाइन ट्रेडिंग से  सात करोड़ व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है इसलिए भारत सरकार से हमारी तीन सूत्रीय मांग है कि आनलाइन ट्रेडिंग के लिए नये लाइसेंस न दिये जायें। आनलाइन ट्रेडिंग पर 20ः अतिरिक्त विकास कर लगाया जाये। एफडीआई पर अंकुश लगाया जाये। कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह व जिला महामंत्री जीतिश सिंघल ने ज्ञापन सौंपने से पहले विस्तार से आनलाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापारियों को होने वाले नुक़सान से अवगत कराया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मसूद अहमद शम्सी, संतोष सोनी, जतिन बंसल,विशाल मित्तल, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार मित्तल, जुनैद खान, मिठ्ठू लाल आदि रहे।

”go"