गोण्डा। प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के नगर कातवाली क्षेत्र के सेमरा चौकी अर्न्तत गोण्डा-बलरामपुर मार्ग पर जयनगरा श्री मंगलम मैरिज हाल के समीप सोमवार दोपहर सामने से आ रही अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम भक्चहिया पोस्ट बेलहा निवासी कय्यूम पुत्र अब्दुल रज्जाक गोण्डा से बलरामपुर की ओर तरफ जा रहे थे। तभी बलरामपुर रोड स्थित जयनगरा के समीप श्री मंगलम मैरिज हाल के समीप आ रही अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंम्भीर रूप से घायल हो गया। चालक व गाड़ी मौके से लेकर फरार हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी सेमरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और उनके परिवार वालो को घटना की सूचना दी। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। इस सम्बन्ध में सेमरा चौकी प्रभारी रंजीत यादव का कहना है कि गाड़ी कौन सी थी ये नही पता चल सकी। बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा हंे तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।